शादी के लिए किया इंकार तो आशिक ने घर में घुसकर मारी गोली

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है यहां एक सिरफिरे आशिक की शादी की मांग पूरी न होने पर घर मे घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। सिरफिरे आशिक ने करीब एक माह पहले ही प्रेमिका के परिजनों को गोली मारने की धमकी दे चुका था। वहीं शादी की मांग पर प्रेमिका के पिता ने उम्र कम होने के का हवाला देकर शादी करने से इंकार कर दिया था। क्योंकि प्रेमिका अभी सिर्फ आठवीं क्लास में ही पङती थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

murder

घटना परौर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव की है यहां के रहने वाले करम चंद्र की आठवीं क्लास मे पङने वाली बेटी की उसके आशिक ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका के पिता के मुताबिक बदायूं मे रहने वाली उसकी बहन का बेटा पुष्पेंद्र मेरी बेटी प्रियंका से शादी करना चाहता था। करीब एक महिना पहले पुष्पेंद्र घर आया और बेटी से शादी करने की बात कही। बेटी की उम्र का हवाला देकर जब उसको मना किया कि उसकी उम्र कम है अभी वह आठवीं क्लास मे पङती है। इसलिए अभी शादी नही करेंगे।

जब बेटी की उम्र शादी के लायक हो जाएगी तब शादी कर देंगे। ये बात पुष्पेंद्र को नागवार गुजरी और बेटी के पिता को धमकी दी कि अगर उसने शादी नही की तो वह तुम्हारी बेटी के गोली मार देगा। जिसके बाद आज उसने वही किया। घर मे आज सुबह वह खाना बना रही थी तभी पुष्पेंद्र घर मे तमंचा लेकर आया और उसकी गोली मारने की कोशिश लेकिन लङकी किचन से वह बाहर के लिए भागी लेकिन पुष्पेंद्र ने उसको पकड़कर उसके कनपटी पर तमंचा रखकर गोली मारकर हत्या कर दी। पिता का कहना है कि पुष्पेंद्र ने गोली मारने की धमकी पहले दी हुई थी लेकिन ये नही पता था कि वह गोली मारकर हत्या कर देगा।

गोली लगने के बाद प्रियंका लाश खून से लतपथ जमीन पर पङी थी। गोली चलने की आवाज जब आसपास के लोगों ने सुनी तो वह उसके घर की तरफ भागे इतने में आरोपी तमंचा लहराता हुआ मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+