मात्र 200 रुपए के बंटवारे पर कर दी युवक की हत्या, शमशान के सामने फेंक दिया शव

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई के कस्बा सण्डीला में एक युवक की महज सट्टे के 200 रुपये के बंटवारे को लेकर हत्या कर दी गयी। मृतक युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात से जहां इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।

man murder in hardoi district due to gambling

आधार कार्ड से हुई मृतक की पहचान
पुलिस के मुताबिक, सण्डीला कस्बे के हरदोई रोड पर रामतारा शमशान के सामने मैदान में अज्ञात युवक का शव देखा गया। कोतवाल जगदीश यादव ने उस शव को कताई मिल चौकी भेजा। जहां उसकी जेब से आधार कार्ड निकालकर देखा गया तो उसकी पहचान रेहान पुत्र सज्जाद निवासी किसान टोला के रूप में हुई।

news

वह लौटकर नहीं आ सका
आधार कार्ड से सूचना मृतक के परिजनों तक भेजी गई। जिसके बाद परिजनों की ओर से अकबर उर्फ शत्रु नदीम व घनश्याम के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई। परिजनों का कहना है कि रेहान कल शाम 6 बजे अकबर के साथ घर से निकला था, लेकिन लौट कर नहीं आया।

सीओ सण्डीला नागेश मिश्रा ने बताया कि सट्टे के 200 रुपये के बंटवारे को लेकर हत्या की गयी है। उसके सर पर वार किए गए थे। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+