यूपी: अवैध संबंधों के शक में पति ने बीवी को दी तालीबानी सजा, काट दिए सिर के बाल

मुरादाबाद। देशभर में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे। अब उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नि के अवैध संबंधों के शक में उसे गंजा कर दिया। पीड़ित पत्नि शिकायत लेकर महिला थाने पहुंची हैं जहां उसने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

man in moradabad gave punishment to his wife by cutting her hairs

दरअसल मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रहने वाले नईम ने अपनी पत्नि साजदा को शक के आधार पर इसलिए गंजा कर दिया कि उसके अवैध संबंध किसी युवक के साथ चल रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि 17 नवंबर की रात उसके पति ने गुस्से में आकर उसके सिर के बाल काट दिए। जिसकी शिकायत लेकर वह पुलिस के पास पहुंची। वहीं आरोपी नईम महिला थाने परिसर में पुलिस की आंखों के सामने ही घूमता रहा लेकिन महिला थाना पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने की बजाय पीड़िता को ही बहलाती नजर आई।

man in moradabad gave punishment to his wife by cutting her hairs

जब आरोपी नईम से पूछा गया कि उसने ऐसी घटना को अंजाम क्यों दिया तो पहले तो आरोपी अपनी गलती मानने लगा लेकिन कुछ देर बाद ही बड़ी दबंगता से कहने लगा कि उसने अपनी पत्नी को सजा के तौर पर उसके बाल काटे हैं। उसे कई बार समझाने की कोशिश की गई लेकिन वो नहीं मानी, मजबूरी के चलते उसने ये कदम उठाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+