यूपी: 2 पतियों के छोड़ने के बाद बेटी के संग रह रही महिला की 20 रुपए के लिए हत्या

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला स्थित हलिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने महिला की हत्या कर दी। हत्या की वजह 20 रुपए को लेकर हुए विवाद को बताया जा रहा है। युवक ने महिला की पत्थर से सर कूचकर हत्या कर दी। हत्या करते समय महिला की पुत्री ने आरोपी को देख शोर मचाया तो युवक भाग निकला। गश्त पर निकली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को अस्पताल भिजवाया। महिला की मौत मौके पर ही हो गई। पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यूपी: बीस रुपए के चक्कर में आरोपी ने महिला का सर कूचकर किया हत्या, महिला की मौके पर मौत

दो पति को छोड़ कर बच्चों के साथ रहती थी
क्षेत्र निवासी जुमरतनी देवी अपने दो बच्चों अफसाना और दिलदार के साथ ड्रमंडगंज हनुमान घाटी मोड़ के पास मड़हे में रहती थी। वह चाय की दुकान चलाकर परिवार का खर्च चलाती थी। जुमरतनी अपने दो पतियों को छोड़कर बच्चों के साथ रहती थी। रविवार की देर रात गांव के ही एक व्यक्ति ने पैसे के विवाद में उसकी हत्या कर दी।

20 रुपए बकाए को लेकर हुआ था विवाद
मृतका की पुत्री अफसाना के मुताबिक क्षेत्र निवासी अनिल का उसके दुकान पर 20 रुपए का बकाया था। रविवार की दोपहर वह सामान लेने आया तो मां ने उससे बकाया पैसा मांगा। इस पर उसने विवाद कर लिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। देर रात तीन बजे वह मड़हे में आया और मां के सिर पर पत्थर पटक दिया। शोर सुनकर मैं उठी। वह पत्थर से मेरे भाई दिलदार को मारने जा रहा था, शोर मचाने पर वह भाग गया। इस दौरान गस्त पर निकली ड्रमंडगंज चौकी प्रभारी अजित श्रीवास्तव सूचना पर मौके पर पहुंचे। वह गंभीर रूप से घायल जुमरतनी देवी को अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यूपी: बीस रुपए के चक्कर में आरोपी ने महिला का सर कूचकर किया हत्या, महिला की मौके पर मौत

पुलिस ने अपराधी को किया गिरफ्तार
अफसाना ने अनिल के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही देर रात उसे उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर दूसरा पति गुलशन अस्पताल पहुंचा। हत्यारोपित का कहना है कि वह दुकान पर गया था तो अफसाना ने उसके मोबाइल से किसी से बात किया था। बात करने वाला उसे फोन कर धमकी दे रहा था, इस बात को लेकर विवाद हुआ था।

आशनाई के चक्कर में तो नहीं हुई हत्या
एक ओर जहां पैसे को लेकर हुए विवाद के चलते हत्या की बात सामने आ रही है। वहीं लोगों में यह भी चर्चा है कि आशनाई के चलते तो हत्या नहीं हुई। हत्यारोपित अनिल का उसके घर पर काफी आना जाना था। इसे लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। अनिल ने भी बताया कि उसके फोन से जुमरतनी की पुत्री अफसाना ने किसी ट्रक चालक से बात किया था। जिसे लेकर विवाद हुआ। इन सब बातो को देखते हुए आशनाई को भी हत्या का कारण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- यूपी: लगे पोस्टर, लिखा 'ये सवर्णों का गांव है, यहां वोट ना मांगने आएं'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+