अपने आशिक से नहीं किसी और से ही फोन पर बात करती थी गर्लफ्रेंड, हुआ ये अंजाम
भदोही। पति की मौत के बाद महिला के साथ रहने वाले प्रेमी ने उसे दूसरे युवक से बात करने से मना किया। महिला ने दूसरे युवक से बात करना बंद नहीं किया तो सिरफिरे प्रेमी ने उसे सरेराह चाकू घोंप कर लहूलुहान कर दिया। उपचार के दौरान एमबीएस अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मामला भदोही जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के चौरी रोड स्थित बड़ी बाग के पास शनिवार को दोपहर की है। स्थानीय लोगों ने आरोपित को जमकर पीटने के बाद लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। मृतका की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने उसे जेल रवाना किया।

महिला के पति की ट्रेन हादसे में हो चुकी है मौत
शहर कोतवाली क्षेत्र के चौरी रोड बड़ी बाग के पास एक किराये के मकान में शबनम नामक महिला अपनी 15 वर्षीय बेटी गुलशन व आठ वर्षीय बेटे शाहिद के साथ रहती थी। उनकी शादी वर्ष पूर्व वाराणसी जनपद में हुई थी। पति की ट्रेन हादसे में मौत हो गई। जिसके बाद वे बच्चों संग भदोही में रहने लगी। इस दौरान वह कालीन प्रतिष्ठानों में घरेलू काम करके परिवार चलाती थी।

साथ रहने वाले सिरफिरे आशिक ने चाकूओं मारा
शहर कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार को स्टेशन रोड से काम करके शबनम बड़ी बाग जा रही थी। इस दौरान उसके साथ करीब 10 माह से साथ रह रहे सिरफिरे आशिक मो. मुसफिर ने सरेराह चाकूओं से वार कर लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ कर जमकर पीट दिया और मामले से पुलिस को अवगत कराया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

दूसरे युवक से बात करने से मना कर रहा था प्रेमी
एक कालीन कंपनी में घरेलू काम करने के दौरान सूबे के अमरोहा निवासी बुनकर मो. मुसफ्फिर से संबंध बन गया। पिछले एक साल से दोनों साथ ही रहते थे। पुलिस के अनुसार इधर बीच, अमरोहा निवासी बुनकर जुबैद से शबनम के संबंध हो गए थे। इसे लेकर हत्या आरोपित नाराज था। उसने मृतका को जुबैद से बात करने से मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। आवेश में आकर उसने शनिवार को हत्या करने का प्लान बना लिया। इस दौरान उसने सरेराह शबनम पर चाकूओं से वार कर दिया।

बच्चों के सिर से छिना मां का साया
सिरफिरे आशिक की करतूत के चलते दो बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। अब उनके सामने शिक्षा, रहन, सहन के साथ ही पेट पालने की समस्या आन खड़ी हो गई है। हत्या के आरोपित मो. मुसफ्फिर की करतूत को जिस किसी ने भी सुना जमकर कोसा। कड़ी से कड़ी सजा की वकालत हर किसी ने की।












Click it and Unblock the Notifications