हरदोई: बेटी को सांप ने डसा, थैले में बंद कर अस्पताल पहुंच गया पिता

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति झोले में सांप लेकर वहां पहुंच गया। शख्स ने बताया कि उसकी बेटी को सांप ने डस लिया था। शख्स का कहना था कि डॉक्टर ने पूछा कौन सा सांप था तो उसने अपने पास मौजूद झोले में बंद सांप को खोलकर उनके सामने रख दिया।

man in the bag and reached the hospital with a snake

जानकारी के अनुसार, हरदोई के लोनार थाना क्षेत्र में संजय की बेटी लक्ष्मी को गुरुवार शाम एक सांप ने उस वक्त काट लिया जब वह खाना बनाने के लिए लकड़ियां उठा रही थीं। घटना के बाद लड़की के पिता ने संजय ने सांप को थैले में बंद कर लिया। इसके बाद वह देर शाम बेटी लक्ष्मी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ में एक थैला भी था।

अस्पताल में तैनात कर्मचारियों ने जब पूछा कि किस सांप ने काटा है तो संजय झोला खोलकर सांप दिखाने लगे। सांप देखकर अस्पताल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। इसके बाद काफी देर तक ड्रामा चलता रहा। संजय ने बताया कि सांप को इसलिए पकड़ लिया कि यदि कोई जरूरत पड़ी तो सांप की पहचान हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+