नोटबंदी के खिलाफ बोलने पर बसपा विधायक पर फेंका जूता
नोटबंदी के विरोध में बोलने पर बसपा विधायक पर फेंका जूता, बसपा कार्यकर्ताओं ने जूता फेंकने वाले की जमकर की धुनाई
बांदा। नोटबंदी के बाद देशभर में कई जगह लोगों ने इस फैसले के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है, लेकिन विपक्षी दलों के नेताओं की इसकी आलोचना करना भारी पड़ रहा है। बसपा विधायक गयाचरण दिनकर बांदा में जीआईसी कॉलेज में जब भाइचारा सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे और उन्होंने नोटबंदी के खिलाफ बोलना शुरु किया तो लोगों ने भाईचारा खो दिया और नेताजी पर जूता चला दिया।

जिस व्यक्ति ने बसपा विधायक पर जूता फेंका था उसकी पहचान माहेश्वरी प्रजापति (52) के रूप में हुई है, गयाचरण पर जूता उछालने के बाद प्रजापति की जमकर धुनाई कर दी गई और उसे गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे भर्ती कराया गया है। वहीं गयाचरण के परिवार का दावा है कि प्रजापति बसपा का कार्यकर्ता है जबकि स्थानीय बसपा प्रमुख प्रदीप वर्मा ने कहा कि वह सपा समर्थक है। यह घटना उस वक्त हुई जब दिनकर ने अपना भाषण शुरु किया। भाषण का अंत जब दिनकर ने यह कहते हुए किया कि आम आदमी नोटबंदी क चलते परेशानी का सामना कर रहा है, किसान तहसील के चक्कर लगा रहे हैं, मजदूरों की नौकरी छिन गई है। इसके ठीक बाद प्रजापति ने उनपर जूता फेंक दिया।
प्रजापति ने जूता फेंकने के बाद बसपा समर्थकों को चेतावनी देते हुए कहा कि नोटबंदी के फैसले के खिलाफ गलत बयानबाजी नहीं करे। जूता फेंकने के बाद बसपा समर्थकों ने तुरंत प्रजापति को पकड़ लिया और उसे पीटना शुरु कर दिया। बांदा के एसएसपी श्रीपति मिश्रा ने कहा कि जबतक पुलिस उसे बचा पाती तबतक उसकी काफी पिटाई आ चुकी थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे अभी तक होश नहीं आया है। प्रजापति के घरवालों ने बताया कि वह बसपा कार्यकर्ता है, उसे पार्टी ने नजरअंदाज कर दिया था, कई बार कहने के बाद भी उन्हें भाषण नहीं देने दिया गया, हम अभी भी इंतजार कर रहे हैं कि उनके परिवार की ओर से एफआईआर की जाए। इस बीच बसपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने पुलिस को बताया कि प्रजापति सपा का है, कार्यक्रम के दौरान आरएसएस और भाजपा के भी लोग मौजूदे थे। वहीं इस मामले पर दिनकर का कहना है कि जूता काफी दूर से फेंका गया था, मुझे यह नहीं पता है कि वह व्यक्ति कौन था, लेकिन जूता मुझे लगा नहीं।
गोरखपुर में एक अकाउंट में जमा हुए 3.42 अरब रुपये, PMO ने तत्काल मांगा जवाब












Click it and Unblock the Notifications