केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन को मिली तेजाब से मुंह जलाने की धमकी

बरेली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फ़रहत नक़वी को जान से मारने की धमकी मिली है। फरहत नकवी को फोन पर तेजाब डालने और गोली मारने की धमकी मिली है जिसके बाद से वह डरी सहमी हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि आरोपी का कहना है कि उसने फरहत नकवी को कोई धमकी नहीं दी है। फरहत नकवी ट्रिपल तलाक, हलाला जैसी कुरीतियों को लेकर अभियान चलाती है जिसके चलते उन्हें पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं।

man gave life threat to minister mukhtar abbas naqvis sister

अपने घर मे डरी सहमी बैठी हुई ये 'मेरा हक़' फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नक़वी है। फ़रहत नक़वी मुस्लिम महिलाओं की मदद करती हैं और उनके हक के लिए आवाज उठाती हैं। फ़रहत नक़वी ट्रिपल तलाक़ और हलाला जैसी कुरीतियों के खिलाफ अभियान चला रही है जिस वजह से उनकी जान खतरे में है। फरहत का आरोप है कि उनके निवास पर साजिदा नाम की महिला आई थी जिसने आरोप लगाया कि उसका पति उसे मारता पीटता है और उसने दूसरी शादी भी कर ली है। फ़रहत ने साजिदा के पति को फोन करके अपना पक्ष रखने के लिए घर बुलाया जिस पे उसने उन्हें धमकी दी। साजिदा के पति अहमद रज़ा खां ने फोन पर ही फ़रहत से कहा कि वो उनके घर पर आकर उन्हें गोली मार देगा और चेहरे पर तेजाब डाल देगा। इसके अलावा उसने फ़रहत को जमकर गालियां भी दीं।

फ़रहत नक़वी को धमकी मिलने के बाद वो काफी दहशत में है और उन्होंने किला थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। फ़रहत के एफआईआर दर्ज कराते ही पुलिस एक्शन में आ गई एसपी सिटी अभिनंदन सिंह का कहना है कि फ़रहत की तहरीर पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी युवक का कहना है कि उसने फ़रहत नक़वी को धमकी नहीं दी है। फरहत नक़वी को इससे पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी है जिसके बाद उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई है। उनको एक गनर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+