सारनाथ में बस स्टैंड पर रॉड से फांसी पर लटका मिला पुणे का शख्स

वाराणसी। बुधवार की रात बनारस के सारनाथ थाना क्षेत्र के के हवेलिया चौराहे के पास परिवहन निगम के बस स्टैंड पर बने टीन शेड के नीचे एक 40 वर्षीया शख्स की लाश रॉड से लटकती हुई मिली। दरअसल इस शख्स की डेड बॉडी जिस तरीके से लटकी हुयी थी, उसकी हत्या होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। मृतक का शव घुटनों तक जमीन से टकरा रहा था।

Man from Pune found hanged in Sarnath Bus stand

ये अंदाज लगाया जा रहा है कि इस शख्स को पहले तो रस्सी से गला घोट कर हत्या की गई है और फिर हत्या को आत्महत्या बनाने के लिए रॉड से लटका दिया गया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय लोगों और बस पकड़ने के लिए आये बाकी यात्रियों की निगाह पड़ी तब लोगों ने डायल 100 को सूचित किया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार है।

Man from Pune found hanged in Sarnath Bus stand

तीन दिनों से था लापता
दरसअल पहले तो इस शख्स की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी लेकिन घटनास्थल के कुछ दूरी पर एक बैग पुलिस और डॉग स्क्वायड को मिला जिसमें आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिला जिसमे यह पता चला कि मृतक पुणे का रहने वाला कौतुम्भ रमेश भगत है।

एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है लेकिन शव के लटकने की स्तिथि संदिग्ध थी। ऐसे में ये हत्या है आत्महत्या ये पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद स्पष्ट हो पायेगा। फ़िलहाल हमारी जाँच हत्या और आत्महत्या दोनों बिन्दुओ पर की जा रही है। वहीं मृतक कौतुम्भ रमेश के भाई आनंग रमेश भगत ने बताया कि पुणे में ही असिस्टेंट रेस ट्रेनर था और तीन दिन पहले ही अपनी पत्नी से दूसरी महिला से अवैध संबंध के कारण विवाद को लेकर लापता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+