लड़की ने रोमियो को धोखे से घर पर बुलाया, फिर जानिए क्‍या हुआ उसके साथ

संभल जिले कें असमोली गांव की युवती को गांव का ही एक रोमियो काफी दिन से अश्लील बातें करके परेशान कर रहा था। कॉल करने का विरोध करने पर भी युवक नही माना।

संभल। योगी सरकार की एंटी रोमियो टीमें जहां मनचलों पर शिकंजा कस रही हैं तो वही दूसरी तरफ लोग भी जागरूक होते जा रहे हैं। अश्लील हरकत करने वाले को परिजन खुद ही सब‌क सिखाने लगे हैं। जीं हां ऐसे ही मामला देखने को मिला है संभल के असमोली गांव में। एक मनचले को परिजनों ने घर बुलाकर उसकी पिटाई की और फिर उसका मुडंन कर दिया। इतना ही नहीं इसी हालत में उसे पूरे गांव में घुमाया भी। घटना शनिवार रात 9 बजे की है।

 Man forced to prade with shaved head in village at Sambhal

क्या है मामला

संभल जिले कें असमोली गांव की युवती को गांव का ही एक रोमियो काफी दिन से अश्लील बातें करके परेशान कर रहा था। कॉल करने का विरोध करने पर भी युवक नही माना। उसके बाद परेशान होकर युवती ने परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने युवती से मनचले को फोन कराया, युवती ने मनचले से कहा कि आज मेरे घर कोई नही है, सभी लोग बाहर गये हुए हैं घर आ जाओ, मुलाकात हो जायेगी।

फिर क्या मनचले पर इश्क का भूत सवार था और वह सीधे मुलाकात के लिए घर चले गये। जैसे ही मनचला घर पहुंचा तो परिजनों ने दबोच कर घर में बंद कर लिया और जमकर धुनाई की। एक युवक ने उस्तरा से मनचले के सिर का मुंडन कर गांव में घुमाया। जानकारी मिलने के बाद असमोली थाने के पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में लेकर थाने ले आयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+