Video: खेलते-खेलते बैडमिंटन कोर्ट में आ गई शख्स को मौत, CPR देने पर भी नहीं बची जान, नोएडा की घटना

Noida Heart Attack Video: नोएडा में खेलते-खेलते बैडमिंटन कोर्ट में एक 50 साल के शख्स की मौत हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Noida Heart Attack Video: आज के मौजूदा वक्त में हार्ट अटैक की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। कभी शादी-ब्याह में नाचते-नाचते लोग दम तोड़ दे रहे हैं तो कभी बैठे-बैठे मौत आ जा रही है। इस बीच दिल्ली से सटे नोएडा में बैडमिंटन खेलने के दौरान एक शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।

नोएडा के सेक्टर 21 ए में बने स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते वक्त एक शख्स सुरेंद्र शर्मा को अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद उनको तुरंत मौके पर CPR ट्रीटमेंट दिया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Noida heart attack News

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे वहां मौजूद स्टाफ उनका (सुरेंद्र शर्मा ) सीपीआर के तहत दिल को जोर-जोर से दबा रहे हैं।

खेलते-खेलते आई मौत

जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र शर्मा की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है। वो बैडमिंटन कोर्ट में खेल रहे थे। इस दौरान वे अचानक कोर्ट में ही गिर गए। इसकी बाद वहां मौजूद स्टॉफ और डॉक्टरों ने उनको सीपीआर देने की कोशिश की।

इसके तुरंत बाद उनको सेक्टर-12 के मेट्रो अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को दहशत में डाल दिया। घटना के बाद नोएडा स्टेडियम में पुलिस भी आ गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली।

बता दें कि देश में अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आईसीएमआर भी इस तरह की मौत पर अपनी रिसर्च कर रही है। इधर, सुरेंद्र शर्मा के साथ खेल रहे लोग भी दहशत में हैं।

हार्ट स्पेशलिस्ट की हार्ट अटैक से मौत

हाल ही में 7 जून को भी ऐसी हैरान कर देने वाली घटना सामने आई थी, जब हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर गौरव गांधी का मंगलवार को निधन हो गया। वो 41 साल के थे। उनके मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताया गया। उन्होंने हजारों लोगों की दिल की बीमारी का इलाज किया था। गौरव गांधी गुजरात के जामनगर के हार्ट स्पेशलिस्ट थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+