बिजली के पोल में चिपकने से अधेड़ की मौत, सामने आई केस्को की लापरवाही
कानपुर। कानपुर के बजरिया इलाके में केस्को की लापरवाही के चलते एक 50 वर्षीय आदमी की बिजली बॉक्स में चिपककर मौत हो गई। इससे पहले भी इसी इलाके में एक महिला की करेंट की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। दो मौतों के बाद से स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने मृतक के शव को बीच सड़क रखकर जाम लगा दिया। लोगो में केस्को के प्रति इतना गुस्सा था की उन्होंने आसपास की सभी दुकानों को बंद करवा दीं। मौके पर भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों समझा कर मामले को शांत कराया। स्थानीय सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी ने केस्को की लापरवाही से हुई मौतों को लेकर विधानसभा में इस मुद्दे को उठाने की तैयारी कर रहे हैं।

कानपुर नगर में केस्को की तरफ से बिजली के तारो को अंडर ग्राउंड किया जा रहा है और बिजली कनेक्शन देने के लिए जंक्शन बॉक्स लगाया जा रहा है लेकिन बॉक्स लगाने में लापरवाही बरतने के चलते अब लोगो की जान जा रही हैं। कुछ ऐसा ही हुआ पान विक्रेता सुरेश सोनकर के साथ। सुरेश सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो बगल में लगे बिजली के पोल में चिपक गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने केस्को पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को बीच सड़क रखकर जाम लगा दिया।
सैकड़ों की संख्या में मौजूद स्थानीय लोगों ने आसपास की सभी दुकानों को बंद करवा दिया। मौके पर पहुंचे सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी ने केस्को को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस इलाके में बिजली की चपेट में आकर दो मौते हो चुकी हैं। विधायक का कहना है कि केस्को को तीन फुट नीचे बिजली की केबिल डालनी चाहिए थी लेकिन केबिल को छ इंच पर डाल दिया गया। 13 अगस्त को मुख्यमंत्री कानपुर प्रवास पर रहेंगे इसलिए सपा विधायक उनसे मिलकर उनको ज्ञापन देंगे की जो केस्को की लापरवाही से लोगों की जान जा रही है उसकी जाँच हो। विधायक का कहना है की अगर मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं होगी तो 23 अगस्त को विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications