दोस्तो के साथ निकला था घूमने, फ्रेंडशिप डे पर नहर में मिली लाश

नोएडा। मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव गांव निवासी किशोर दो दिन पूर्व गांव के दोस्‍तो के साथ निकला था। रविवार की सुबह फ्रेंडशिप डे के दिन गांव के पास नहर की झाल में फंसा उसका शव बरामद हुआ। किशोर के सिर और सीने में चोट का निशान होने से हत्या करके शव को फेंके जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या मानकर जांच पड़ताल में जुट गयी है। किशोर आजमगढ़ के मूल निवासी और गांव के पड़ोसियों मित्रो के साथ दो दिन दिन पहले देखा गया था।

दोस्तो के साथ निकला था घूमने, फ्रेंडशिप डे पर नहर में मिली लाश

आजमगढ के मुल निवासी है उसके मित्र

पचोखरा गांव निवासी 17 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र श्याम सुंदर मजदूर था। आजमगढ़ के मूल निवासियों का उसके घर के पास में ही मकान है। आजमगढ़ के लोगों की यहां जमीन और मकान दोनों है। अधिकांश जमीने बेच दिए हैं और कुछ जमीन और घर अभी है। इसलिए लोगों की वहां से आवाजाही होती रहती है। शुक्रवार को उसी परिवार के तीन लड़के घर पर आए थे। मनोज भी शाम को उन्हीं के साथ देखा गया था। शनिवार को घर न आने पर परिजनों ने यूपी 100 व थाना की सूचना दी थी। आजमगढ़ से आए युवकों के बारे में पता किए तो पता चला कि तीनों घर में ताला बंद करके गायब हैं। इसके बाद पूरे दिन किशोर की खोजबीन करते रहे। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

नहर की झाल में मिला शव

फ्रेंडशिप डे फर रविवार की सुबह नहर की ओर से गए लोगों ने झाल में फंसा शव देखकर पुलिस और परिजनों का सूचना दी। मौके पर पहुंचे लेागों नेशव को निकालकर पहचान किया। देखा तो उसके सिर और सीने में धारदार औजार से चोट के निशान थे। इसलिए उसके पिता ने हत्या का मामला दर्ज करके कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष श्याम बहादुर यादव का कहना है कि प्रथमदृष्ट्या मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा करके आरोपितों को जेल भेजा जाएगा।

आजमगढ़ के मित्रो पर घूम रही शक की सूई

आजमगढ़ के पड़ोसियों पर हत्या के शक की सूई घूम रही है। क्योंकि आखिरी बार किशोर उन्हीं के साथ देखा गया था और घटना बे बाद से आजमगढ़ से आए तीनों युवक घर में ताला बंद करके गायब हैं।थानाध्यक्ष ने बताया कि आजमगढ़ से युवकों के परिजनों को बुलवाकर घर को खोलवाने की कोशिश की जा रही है। जिससे हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+