VIDEO: महिला के साथ दबंग ने की छेड़छाड़, पुलिस नही दे रही साथ

उन्नाव। एक तरफ केंद्र की भाजपा और प्रदेश सरकार 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का नारा दे रही है। वहीं दूसरी ओर महिलाओं का घर बाहर निकालना तक मुश्किल हो गया है। मामला उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र का है, जहां खेत में चारा लेने गई महिला के साथ गांव के ही युवक ने छेड़खानी की। मामले की जानकारी पुलिस को होने पर भी वह आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे अराजक तत्वों के हौसले बुलंद है। गांव के दबंग खुलेआम धमकी देते फिर रह हैं कि पुलिस उसका कुछ नहीं कर सकती है। दबंग का कहना है कि अगर वह जेल गया तो कुछ बड़ा कांड करके जाएगा।

VIDEO:चारा लेने गई महिला को पीछे से पकड़ा फिर खेत में गिरा कर....

अचलगंज थाना क्षेत्र के बजरहा खेड़ा का मामला
घटना अचलगंज थाना के गांव बजरहा खेड़ा की है। जहां गांव निवासी रेनू पत्नी विजयपाल ने बताया वह विगत 5 सितंबर को खेत में चारा लेने गई थी। उसी समय गांव का ही रहने वाले सुखराम ने उसे पीछे से पकड़कर खेत में गिरा दिया। वह अपने आप को बचाने के लिए चिल्लाने लगी। उसी समय बगल के खेतों मे गांव की ही चाची लोग भी चारा काट रही थी। वे आवाज सुनकर दौड़ी और उसे किसी तरह दरिन्दे सें बचाया। इसकी शिकायत पीड़िता ने 100 नम्बर पर की। पीड़िता के अनुसार सूचना पाकर मौके पर पहुंची और हम लोगों को दरोगा खेड़ा चौकी बुलाया। महिला ने चौकी पहुंच कर आप बीती बताई, जिसके बाद चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने थाने जाकर मुकदमा लिखवाने की बात कही।

पीड़िता ने बताया कि तब से आज तक वह थाने के कई चक्कर लगा चुकी है लेकिन पुलिस ने ना तो मुकदमा दर्ज किया और ना ही मौके पर झांकने के लिए आई। पीड़िता ने ये भी बताया कि सुखराम जहां भी मिलता है, धमकी देता है। कहता है कि जितना दौड़ना है दौड़ लो लेकिन पुलिस से हमारा कुछ नहीं करवा सकती हो। पीड़िता के अनुसार उसका पति दिल्ली में रहकर परिवार का भरण पोषण करता है। उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं। दबंग की धमकी से महिला दहशत में है। पड़ोसी चाची को बुला कर रात में वह घर में सोती है। पीड़िता ने बताया कि पुलिस किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+