4 मासूम बच्चों को चुराकर ले जा रहा था शख्स, मंसूबे नहीं थे नेक

बरेली। उत्तर प्रदेश के थाना बारादरी क्षेत्र में पब्लिक की जागरूकता के चलते एक बच्चा चोर पकड़ा गया है। पब्लिक ने चोर के पास से चोरी किए चार बच्चे पकड़े गए हैं। सभी बच्चों की उम्र पांच साल के आसपास है। जानकारी के मुताबिक कुछ लोग विजय नाम के व्यक्ति को पकड़कर एक थाने पहुंचे थे। पब्लिक का आरोप था विजय नाम का शख्स उनके मोहल्ले के चार बच्चों को चुराकर ले जा रहा था। जब इस व्यक्ति पर शक हुआ और बच्चों के बारे में पूछने की कोशिश की तो हमलावर हो गया है इसके बाद मोहल्ले के कुछ युवकों ने इसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

man caught stealing 4 children in bareilly

बारादारी इलाके में विजय नाम के शख्स को पुलिस ने पकड़ा है। ये युवक बच्चा चोरी के आरोप में धरा गया है। युवक के पास से 4 बच्चे बरामद किए गए हैं। चोरी हुई बच्ची के पिता रफीक ने बताया कि तीन बच्चे उनके घर के हैं जिनमें से एक बच्ची उसकी खुद की जबकि दो बच्चे भाई की हैं। उन्हें घर से आई एक कॉल से पता चला था कि उनकी बेटी काफी समय से नहीं मिल रही है। इसी दौरान थाने से शाकिर नाम के मित्र का फ़ोन आया की बारादरी थाने चले आओ बच्ची मिल गई है। विजय के पास चोरी किए गए चार बच्चे मिले हैं, जिसमे अभी एक बच्चे के बारे में जानकारी नहीं हो पा रही है। बच्चे चोरी के आरोपी विजय ने बताया कि उसके ऊपर लगे आरोप गलत हैं। उसने ने किसी बच्चे को नहीं चुराया है। वह पुराने शहर का रहने वाला है। फिलहाल बारादरी पुलिस ने पूरे मामले जाँच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित परिवार ने बच्चों के चोरी के सम्बन्ध में थाने में तहरीर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+