Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पहले महिला संग बैठकर खाया खाना फिर जाने लगा तो खानी पड़ी गोली

पहले भी जेठ कई बार शख्स को महिला से दूर रहने की चेतावनी दे चुका था। लेकिन चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए वो साथ में बैठकर महिला संग खाना खा रहा था।

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के एक कार्यक्रम में एक शख्स को महिला के साथ बैठकर रोटी खाना खासा महंगा पड़ गया। महिला के जेठ को शख्स पर पहले से ही महिला से अवैध संबंध रखने का शक था। हालांकि पहले भी जेठ कई बार शख्स को महिला से दूर रहने की चेतावनी दे चुका था। लेकिन चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए वो साथ में बैठकर महिला संग खाना खा रहा था। जब वो घर लौटने लगा तभी रास्ते में महिला के जेठ ने उस पर फायर कर दिया। एक गोली शख्स के कंधे में लगी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Man been Shot in suspect of illegitimate relationship

मामला तिलहर थाना क्षेत्र के धंयोरा गांव का है। जहां 40 साल के हरिओम सिंह नाम का शख्स अपनी फुफेरी बहन के साथ रहकर खेती-बाड़ी करता है। घायल हरिओम के मुताबिक पड़ोस में रहने वाले एसपाल सिंह से उसका विवाद चल रहा था। एसपाल सिंह को उसका घर आना पसंद नहीं था। वो शक करता था कि उसकी घर की महिला से उसके अवैध संबंध हैं। जिसके लिए उसने घर आने के लिए मना किया था।

Man been Shot in suspect of illegitimate relationship

लेकिन मंगलवार को उसके घर पर एक कार्यक्रम में चला गया। जिसमें सबने साथ बैठकर खाना खाया। उसके साथ में महिला ने भी खाना खाया। जिसको लेकर एसपाल सिंह ने विवाद खड़ा कर दिया। लेकिन उस वक्त लोगों ने बीच-बचाव करा दिया। वहीं कुछ देर बाद ही एसपाल सिंह अपने कई साथियों के साथ वहां आया और घर लौटते वक्त उसके ऊपर फायर कर दिया। दो फायर में ही एक गोली उस शख्स के कंधे में जा लगी, जिससे वो घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+