चोटी काटे जाने की घटनाओं के बीच अब कटी दाढ़ी

चोटी काटे जाने की घटनाओ के बीच अब कटी दाढ़ी

रामपुर। पिछले कई दिनो से उत्तर प्रदेश और इसके पड़ोसी राज्यों में औरतों की चोटी काटे जाने के मामले सामने आ रहे हैं। इसको लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश से शुरू हुई ये घटनाएं अब कई राज्यों में हो रही हैं। इसको लेकर औरतों में दहशत भी देखी जा रही है लेकिन अब 'चोटीकाट' की पहुंच मर्दों तक भी पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक शख्स की दाढ़ी अचानक कट जाने का मामला सामने आया है।

a man beard cut in night in rampur

रामपुर के रहने वाले एक सिख युवक का कहना है कि वो जब घर में बैठा था तो अचानक ही किसी ने उसकी दाढ़ी काटकर उसके हाथ में दे दी। इससे वो एकदम चौंक गया और डर गया। इस सरदार युवक का कहना है कि उसने किसी को नहीं देखा कि कौन दाढ़ी काट गया लेकिन उसके साथ जो हुआ उससे वो डर गया और मामले की जानकारी अपने पड़ोसियों को दी।

रामपुर के गांव चिचौली के जोगिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वो अपने घर में ही थे कि वो घर में थे कि ऐसा महसूस हुआ, कोई पीछे से आया, उनकी आंखें बंद हो गईं, जब आंखें खुलीं तो कटी हुई दाढ़ी उनके हाथ में थी। पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है और लोगों से अफवाहों पर यकीन न करने को कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+