Mamta Kulkarni New Name: ममता कुलकर्णी ने संन्यास लेते ही बदला नाम! जानें अब किस नाम से होगी पहचान?

Mamta Kulkarni New Name: बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी, जो 90 के दशक में अपनी बोल्ड और ग्लैमरस छवि के लिए मशहूर थीं, अब आध्यात्मिक जीवन अपना चुकी हैं। प्रयागराज के महाकुंभ में उन्होंने शुक्रवार (24 जनवरी 2025) किन्नर अखाड़ा में शामिल होकर संन्यास ले लिया है।

53 वर्षीय ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी से आशीर्वाद लिया और उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि देने का ऐलान किया गया। हालांकि, उनका पट्टाभिषेक अभी बाकी है। ममता ने इस मौके पर संगम तट पर पिंडदान भी किया। आइए जानते हैं अब किस नाम से होगी ममता की पहचान?

साध्वी के रूप में नई पहचान

महाकुंभ में ममता साध्वी के रूप में नजर आईं। उन्होंने भगवा वस्त्र पहन रखे थे और गले में रुद्राक्ष की बड़ी माला थी। उनके कंधे पर भगवा झोला भी लटक रहा था। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक यादगार और पवित्र क्षण है। अब उनका नाम बदलकर यामाई ममता नंद गिरि हो गया है।

किन्नर अखाड़ा में शामिल होने की प्रक्रिया क्या?

ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़ा में शामिल होने के लिए पहले लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी से लंबी बातचीत की। इसके बाद उन्हें अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी से मिलवाया गया। उनकी महामंडलेश्वर बनने की प्रक्रिया को पूरी गोपनीयता के साथ संपन्न किया गया।

भीड़ में ममता की एक झलक पाने की होड़

महाकुंभ में ममता को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। उनके साथ सेल्फी और फोटो लेने के लिए लोग उत्सुक दिखे। इस मौके पर ममता ने कहा कि महाकुंभ में आकर और संतों का आशीर्वाद पाकर वह खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं।

Who is Yamai Mamata Nand Giri: कौन हैं यामाई ममता नंद गिरि?

अब से ममता कुलकर्णी को यामाई ममता नंद गिरि के नाम से जाना जाएगा। उनका आध्यात्मिक जीवन अपनाने का यह फैसला उनके पुराने जीवन से पूरी तरह अलग है। बॉलीवुड से दूरी बनाने के बाद ममता का जीवन हमेशा से रहस्यमय बना रहा।

ममता कुलकर्णी की नई शुरुआत

ममता कुलकर्णी का यह कदम न केवल उनके लिए, बल्कि उनके चाहने वालों के लिए भी एक बड़ा बदलाव है। वह अब धार्मिक और आध्यात्मिक मार्ग पर चलते हुए समाज में एक नई पहचान बनाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+