इलाहाबाद: मकर संक्रांति पर चलेंगी 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, गंगा स्नान करना है तो जल्दी करा लें टिकट
इलाहाबाद। संगम नगरी में चल रहे माघ मेले के दौरान मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या पर उमड़ने वाली लाखों लोगों की भीड़ को आवागमन में सुविधा प्रदान करने के लिए रेलवे 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेनें मडुवाडीह और इलाहाबाद के बीच चलेंगी। आप भी इन ट्रेनों से वाकिफ हो लीजिए ताकि संगम नगरी का सफर आपके लिए भी आसान हो सके। बता दें कि मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या दो बहुत बड़े स्नान पर्व है। इस दिन देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु संगम स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचते हैं। पिछले वर्ष संगम में स्नान के लिए इन स्नान पर्व पर पहुंचने वालों स्नानार्थियों की संख्या 60 लाख से 70 लाख के बीच थी। ऐसे में इस बार भी यह संख्या इसके आसपास ही होगी। इसलिए रेलवे यात्रियों को यात्रा के लिए 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें उपलब्ध करा रहा है ताकि आवागमन में समस्याएं ना हों।

विशेष गाड़ियों की जानकारी
वाराणसी के मडुवाडीह व इलाहाबाद सिटी के मध्य प्रत्येक स्टेशन पर रुकने वाली 10 जोड़ी स्पेशल सवारी गाड़ियां स्नान पर्व पर उपलब्ध रहेंगी। यह 13 जनवरी से शुरू होंगी और 15 ,16 और 17 जनवरी को भी चलेंगी।इनमे -
1 - गाड़ी नंबर 55151
मडुवाडीह इलाहाबाद सिटी सवारी गाड़ी
13 जनवरी को मडुवाडीह से रात में 10:50 बजे चलेगी और सुबह 2:45 बजे इलाहाबाद सिटी पहुंचेगी।
2 - गाड़ी नंबर 55152
मडुवाडीह इलाहाबाद सिटी सवारी गाड़ी 14 जनवरी को सुबह 8:30 पर मडुवाडीह से चलेगी और दोपहर में 1:00 बजे इलाहाबाद सिटी पहुंचेगी।
3 - गाड़ी नंबर 55153
मडुवाडीह इलाहाबाद सिटी सवारी गाड़ी मडुवाडीह से दोपहर में 3:00 बजे चलेगी और शाम को 7:00 बजे इलाहाबाद सिटी पहुंचेगी।
4 - ट्रेन नंबर 55191 - 55193
मडुवाडीह इलाहाबाद सिटी सवारी गाड़ी 14 जनवरी को मडुवाडीह से रात में 10:50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 2:45 बजे इलाहाबाद सिटी पहुंचेगी।
5 - जबकि 55152 इलाहाबाद सिटी सवारी गाड़ी 14 जनवरी को इलाहाबाद सिटी से सुबह 9:00 बजे प्रस्थान कर दोपहर में 1:00 बजे पहुंचेगी ।
6 - गाड़ी नंबर 55192
इलाहाबाद सिटी सवारी गाड़ी
इलाहाबाद सिटी से दोपहर में 3:00 बजे प्रस्थान कर शाम को 7:00 बजे मडुवाडीह पहुंचेगी।
7 - गाड़ी नंबर 55154
इलाहाबाद सिटी मडवाडी सवारी गाड़ी
इलाहाबाद सिटी से रात में 10:00 बजे चलेगी और सुबह 3:30 बजे मडुवाडीह पहुंचेगी ।












Click it and Unblock the Notifications