लखनऊ में ट्रेन को डिरेल करने की बड़ी साजिश नाकाम, पटरी से गायब थे 71 स्लीपर्स
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ट्रेन डिरेल करने की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। इसे रेल कर्मचारियों की सजकता ही कहेंगे कि एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल उत्तर पूर्व रेलवे के डालीगंज और बादशाह नगर रेलवे स्टेशन के बीच पटरी से 71 स्लीपर्स गायब मिले। इसकी सूचना मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया और संबंधित रेलवे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। इस रूट पर जो ट्रेनें जहां थीं वहीं रोक दी गईं। पटरियों से बड़ी मात्रा में ज्वाइंट प्लेट भी गायब थीं।

फिलहाल रेलवे कर्मचारी अधिकारियों के साथ इन्हें दुरुस्त करने में जुट गए हैं। रेलवे अधिकारी इस बड़ी घटना की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अज्ञात लोगों ने पटरी के बीच से 71 स्लीपर्स गायब कर दिए। रेलवे अधिकारियों का शक आसपास की बस्ती में रह रहे लोगों और नशेड़ियों पर गहरा रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि इतने बड़े स्तर पर स्लीपर्स गायब होने की किसी को भनक कैसे नहीं लगी। Read Also- लड़की से टीचर ने कहा- मैं तुम्हें सेक्स स्लेव बनाना चाहता हूं, तुम मुझे डैडी कहा करो












Click it and Unblock the Notifications