घर की चौखट से चंद कदम दूर पूरे परिवार ने दम तोड़ा
Recommended Video

लखनऊ। रफ्तार का शौक हर किसी को होता है, लेकिन अगर रफ्तार के साथ संतुलन नहीं हो तो यह काफी जानलेवा हो सकती है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देर रात रफ्तार के इसी शौक ने पूरे परिवार को लील लिया। लखनऊ के पुरनिया चौराहे के पास मारुती की स्विफ्ट डिजायर कार के पलट जाने की वजह से परिवार के पांच सदस्यों की जान चली गई है। घटना देर रात तकरीबन दो बजे हुई, जब परिवार रात ढाबे से खाना खाकर वापस घर आ रहा था।
इसे भी पढ़ें- खेत के किनारे रात में लूटा तीन बार, बड़ी बंदूकें लेकर घर में घुसे धड़ाधड़

घर की चौखट पर परिवार ने दम तोड़ा
स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना तेज रफ्तार की वजह से हुई है। जिस वक्त गाड़ी पुरनिया स्थित ओवरब्रिज से नीचे आ रही थी, उस वक्त गाड़ी काफी रफ्तार में थी और अचानक ड्राइवर ने संतुलन खो दिया, जिसके चलते गाड़ी कई चक्कर खाकर पलट गई और एक झटके में परिवार के कई सदस्यों की मौत हो गई। यहां गौर करने वाली बात यह कि यह घटना घर से महज चंद कदमों की दूरी पर हुआ है, जिस जगह पर यह हादसा हुआ है वह विजय के परिवार से बमुश्किल 100 मीटर की दूरी पर स्थित था।

चार लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
पुरनिया चौराहे के पास स्थित मंदिर के पास रहने वाले विजय विसलानी उनके भाई पंकज विसलानी और उनके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में पंकज की बहन, जीजा और उनके दो बच्चे भी सवार थे। पंकज के जीजा के 10 वर्ष के लड़के की भी मौत हो गई है। वहीं जीजा ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं, जिनकी हालत काफी गंभीर है। जानकारी के मुताबिक पंकज की बहन और उनके बेटी को मामूली खरोच आई है। पंकज का परिवार पुरनिया चौराहे के पास ही एक दुकान चलाता था, इसी दुकान से परिवार को गुजर बसर होता था।

अक्सर होते रहते हैं हादसे यहां
गौर करने वाली बात यह है कि इसस पहले भी पुरनिया के इस ओवरब्रिज पर कई हादसे हो चुके हैं, पुलिस पर संकरा कट होने की वजह से अक्सर लोकर अपना संतुलन खो देते हैं, जिसके चलते यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications