UP News: इटावा में बड़ा हादसा, सड़क किनारे ढाबे में घुसा अनियंत्रित डंपर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, 3 घायल
Uttar Pradesh Road Accident: उत्तर प्रदेश के इटावा में रविवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
डंपर ट्रक के ढाबे से टकराने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में 3 लोग घायल भी हो गए। डंपर ट्रक का बैलेंस बिगड़ने से सड़क किनारे ढाबे से टकरा गया। जिससे बड़ा हादसा हो गया। तीन लोगों की जान चली गई।

दुर्घटना स्थल पर पहुंचे इटावा के डीएम अवनीश राय ने कहा कि एक डंपर ट्रक ढाबे में जा घुसा। घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना की जांच की जाएगी।
समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में देखा जा रहा है कि डंपर ट्रक का बैलेंस बिगड़ने से सीधा ढाबा में जा घुसा। इससे ढाबे भी क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक ढाबे को तोड़ते हुए उसमें जा घुसा। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
ट्रक का क्रेन के माध्यम से हटाया जा रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद हैं। साथ ही स्थानीय लोग भी पहुंच गए हैं। हादसे के तुरंत बाद बचाव अभियान चलाया गया। तीनों घायलों को बचाकर अस्पताल भेज दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बेहद खतरनान हादसे में तीन लोग अपनी जान गंवा बैठे।
यह भी पढ़ें- बंगाल में टला बड़ा ट्रेन हादसा, हावड़ा-मुंबई मेल के 2 डिब्बे हुए अलग












Click it and Unblock the Notifications