Maize Productivity: कैसे बढ़ेगी यूपी में मक्का की उत्पादकता? आज वैज्ञानिक करेंगे मंथन

Maize Productivity In UP News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मक्का की उत्पादकता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को कृषि भवन के प्रथम तल पर आज अपराह्न 3 बजे बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान लुधियाना पंजाब के 05 वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अंतरराष्ट्रीय मक्का एवं गेहूं सुधार केन्द्र (ICAR-IIMR & CIMMYT) मैक्सिको के वरिष्ठ वैज्ञानिक उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश में मक्का के उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि हेतु प्रजातियों के विकास, पैकेज आफ प्रैक्टिसेज का सुधार, उद्योग आधारित प्रसंस्करण एवं विपणन पर किसानों को जागरूक करने के लिए लिए ऐसा किया जा रहा है।

इसमें चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर, आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या, सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा के कुलपति एवं उनके निदेशक शोध, कृषि विभाग के सभी निदेशकगण एवं समस्त योजनाधिकारी प्रतिभाग करेंगे।

योगी सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों से रबी फसल में पहली बार सीधे मक्का की खरीद कर रही है। विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत किसानों से मक्का की खरीद 2225 रुपए प्रति कुंतल पर हो रही है। यह खरीद 15 जून से शुरू हो गई है। खरीद 31 जुलाई तक चलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+