VIDEO: SP की चौखट पर छाती पीटने लगी मां, भीड़ जुटी तो पता चला माजरा

मैनपुरी। आज यूपी के मैनपुरी में एसपी को शिकायत देने आई एक माँ उनके कार्यालय के बाहर जोर-जोर से रोने लगी। यह मंजर देख वहाँ मौजूद हर कोई हैरान था कि आखिर माजरा क्या है। पूछने पर उसने रोते हुए बताया कि पहले से चल रहे अपहरण के एक मुकदमे में गवाही देने से रोकने के लिए उन्हीं आरोपियों ने मेरे 10 वर्षीय पुत्र का अपहरण कर लिया है। इसकी शिकायत लेकर जब सम्बंधित थाने गए तो उन्होंने मेरी बात सुनने की बजाय उल्टा मुझे ही हड़काकर भगा दिया है।

बहन के घर रह कर पढ़ाई कर रहा था छात्र

बहन के घर रह कर पढ़ाई कर रहा था छात्र

मामला विचवां थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बलु का है। यहां अपनी बहन के घर रहकर पढ़ाई कर रहा 10 वर्षीय गोपाल रविवार दोपहर खेलने के लिए घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। बेटे के गायब होने से मां दर-दर बिलख रही है लेकिन कहीं उसकी कोई सुनवाई नहीं है। हर जगह से थक हार कर मां ने SP से गुहार लगाई थी, लेकिन वहां जाने पर वह अपने आंसू नहीं रोक पाई।

उन्हीं लोगों ने किया है अपहरण

उन्हीं लोगों ने किया है अपहरण

परिजनों को पूरा शक है कि गोपाल का अपहरण उन्हीं लोगों ने किया है, जिनसे उनका मुकद्दमा चल रहा है। परिजनों ने यह भी बताया कि आरोपियों ने उन्हें धमकी भी दी थी कि चल रहे मुकद्दमे में समझौता कर लो वरना इस बच्चे को उठा लेंगे।
और हुआ भी यहीं।

चाचा ने बताई ये बात

चाचा ने बताई ये बात

अपहृत बच्चे के चाचा सत्यपाल ने बताया कि आरोपी अवधेश व उसके साथियों ने आठ साल पहले उसके भांजे धर्मेंद्र का अपहरण कर लिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया था इसी को लेकर आरोपियों से मुकदमा चल रहा है। अब आरोपियों ने उसी केस में समझौता का दवाब बनाने के लिए मेरे भजीते गोपाल का अपहरण कर लिया है। वहीं पुलिस कप्तान इस पूरे मामले में कैमरे पर बचते नजर आए। हालांकि मुकद्दमा दर्ज कर कर्रवाई करने की बात ऑफ कैमरा जरूर कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+