UP: मैनपुरी की रैहर नहर में नहाने गए 3 युवक डूबे, 1 का शव बरामद, अन्य दो की तलाश
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की रैहर नहर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां नहाने गए चार युवक डूब गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान दौड़कर घटनास्थल पहुंचे। किसानों ने एक युवक को बचा लिया। उसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पाकर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से युवकों की नहर में तलाश शुरू कर दी गई।
पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब 7 घंटे की तलाश के बाद एक युवक का शव बरामद हुआ है। वहीं, दो अन्य की तलाश अभी भी जारी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोपहर करीब 11 बजे तक विष्णु पाण्डेय (18 वर्ष), पार्थ उर्फ अक्की दीक्षित (17 वर्ष), यश गुप्ता (19 वर्ष) और सक्षम गुप्ता (17 वर्ष) रैहर नहर में नहाने गए थे। तभी तैरते हुए सभी पानी की गहराई में चले गए। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एक को बचा लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications