Asad Ahmed एनकाउंटर पर क्या बोलीं सपा सांसद डिंपल यादव?
अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद के एनकाउंटर पर मैनपुरी से सपा सांसद और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने सावल उठाए हैं।

Dimple Yadav: यूपी एसटीएफ ने माफिया अतीक अहमद के 19 साल के बेटे असद का झांसी जिले में गुरुवार 13 अप्रैल को एनकाउंटर कर दिया। असद के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद यूपी की राजनीति गरमा गई है।
AIMIM प्रमुख असुद्दीन ओवैसी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और मायावती के बाद अब मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। डिंपल यादव ने कहा कि जब से ये सरकार(BJP) आई है तब से लगातार फर्जी एनकाउंटर करा रही है।
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि यूपी में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। यहां कोई कानून व्यवस्था नहीं है। बच्चों के पास शिक्षा नहीं है और सरकार स्वास्थ्य की सेवाएं उपलब्ध नहीं करा पा रही है।
डिंपल यादव ने असद एनकाउंटर का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी में लगातार फर्जी एनकाउंटर होते जा रहे हैं। भारत एक लोकतांत्रिक देश है जिसमे रूल्स और रेगुलेशन हैं। लेकिन, उत्तर प्रदेश में लगातार उनकी धज्जियां उड़ाई जा रही है।
इस दौरान डिंपल यादव ने कहा कि यूपी में महिलाएं असुरक्षित हैं। बच्चों के पास शिक्षा नहीं है और सरकार स्वास्थ्य की सेवाएं उपलब्ध नहीं करा पा रही है। जब से ये सरकार आई है तब से लगातार फर्जी एनकाउंटर करा रही है। समाजवादी पार्टी ने शुरू से यह बात कही थी।
डिंपल यादव ने कहा जो यह एनकाउंटर अब हुआ है असद का इससे यह बात प्रमाणित होती है। मुद्दों से भटकाने के लिए सरकार लगातार फेक एनकाउंटर करा रही है। इस दौरान मीडिया कर्मी ने सवाल पूछा कि bjp वाले बोल रहे है कि सपा अपराधियों को संरक्षण देने का काम करती है, इसलिए उन्हें फर्जी एनकाउंटर लगता है।
इस सवाल का जवाब देते हुए डिंपल यादव ने कहा कि हम जानते हैं कि किस नेताओं पर कौन-कौन से आरोप लगे हैं। वे लोग इस प्रकार की बात न करें। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है, अगर कोई अपराधी है तो इसके लिए व्यवस्था है। इस देश में नियम-कानून है।
अगर हम व्यवस्था को नहीं मानेंगे तो समाज के सामने क्या उदाहरण सेट करेंगे। बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी असद और गुलाम के एनकाउंटर के बाद योगी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध का दायरा बढ़ा है। महिलाएं असुरक्षित हैं। फेक एनकाउंटर कराए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications