राजभर की पार्टी में बड़ी बगावत, उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर सहित कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

लखनऊ, 05 सितंबर। ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) में बड़ी बगावत हो गई है। पार्टी के राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्‍द्र राजभर ने सोमवार को दर्जनों पदाधिकारियों के साथ सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद उन्होंने राजभर पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी अपने मिशन से भटक गई है। वहीं, महेंद्र राजभर के आरोपों पर अरुण राजभर ने पलटवार किया है।

Rajbhar

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी के गुजरात दौरे से पहले पार्टी को झटका, प्रदेश यूथ अध्यक्ष विश्वनाथ वाघेला का इस्तीफा

महेंद्र के इस्तीफे पर अरुण ने कही ये बात

महेंद्र के इस्तीफे पर अरुण ने कही ये बात

अरुण राजभर ने एक टीवी चैनल से कहा कि सुभासपा एक पाठशाला की तरह है। यहां पर सीखने के बाद जब किसी को कोई बड़ी डिग्री चाहिए होती है, तो पाठशाला छोड़कर दूसरे जगहों की ओर रुख करता है। ऐसे में महेंद्र राजभर की महत्वाकांक्षा बढ़ गई है। इतने दिनों से वह पार्टी में हैं, अभी तक उन्हें कुछ नहीं हुआ था, लेकिन आज अचानक से ऐसा क्या हो गया कि उन्होंने पार्टी छोड़ दी?

इस्तीफे के बाद राजभर पर लगाया बड़ा आरोप

इस्तीफे के बाद राजभर पर लगाया बड़ा आरोप

इधर, मऊ के एक प्‍लाजा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान महेन्‍द्र राजभर ने सुभासपा प्रमुख राजभर पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर कोई न कोई तरीका अपनाकर सिर्फ धन बटोरने के चक्‍कर में लगे रहते हैं। 20 साल पहले 27 अक्‍टूबर 2002 को सबकी मौजूदगी में पार्टी की स्‍थापना की गई थी।

महेंद्र बोले मिशन से भटक गई है पार्टी

महेंद्र बोले मिशन से भटक गई है पार्टी

जिस वक्त पार्टी स्थापना हुई थी, उस वक्त पार्टी का मिशन गरीब, दलित, मजदूर और वंचित समाज का उत्‍थान रखा गया था। लेकिन स्थापना के कुछ साल बाद पार्टी अपने मिशन से भटक गई। और कार्यकर्ताओं के खून-पसीने से बनी पार्टी का इस्‍तेमाल केवल धन बटोरने के लिए किया जाने लगा। इन सबके पीछे सुभासपा प्रमुख का दिमाग है। इन्हीं सबसे तंग आकर मैंने प्रदेश महासचिव अर्जुन चौहान, प्रदेश उपाध्‍यक्ष डॉ.अवधेश राजभर सहित दर्जनों साथियों सहित सुभासपा की सदस्‍यता छोड़ने का निर्णय लिया है।

सावधान यात्रा निकाल रहे हैं ओपी राजभर

सावधान यात्रा निकाल रहे हैं ओपी राजभर

इधर, ओमप्रकाश राजभर सावधान यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा की शुरुआत उन्होंने बनारस से की थी। जबकि इसका बिहार के पटना में होगा। ओमप्रकाश राजभर यह यात्रा अखिलेश यादव के खिलाफ है। इस यात्रा जरिए वो लोगों को अखिलेश यादव से सावधान रहने की अपील कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+