राहुल गांधी के गोत्र खुलासे के बाद बीजेपी नेता बोले- उनका सही गोत्र इटलस है

गोरखपुर। राजस्थान में दौरे के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना गोत्र बताकर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। राहुल गांधी के बाद केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने भी अपने गोत्र के बारे में ट्विटर पर लोगों को जानकारी दी। ऐसे सियासी गलियारों में जारी गोत्र की बहस के बीच अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने राहुल गांधी का गोत्र बताया है।

mahendra nath pandey says rahul gandhi gotra is itlas

उन्होंने कहा ''राहुल गांधी का गोत्र 'इटलस' है। जहां तक मुझे पता है कि उनके दादा फिरोज जहांगीर थे। उनकी मां सोनिया गांधी इटली से हैं, इसलिए उनका गोत्र इटलस है। क्रांग्रेस जब सत्ता में रही तो हर बार घोटाले हुए। सत्ता में नहीं है तो अब गोत्र घोटाले पर उतर आए हैं। महेंद्र नाथ ने आगे कहा कि जनता सब कुछ जानती है कि राहुल गांधी का कोई गोत्र नहीं है। वह चुनाव हारने का रिकॉर्ड बना चुके हैं।''

महेंद्र नाथ पांडेय भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। तब उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। राहुल को हिंदुस्तान का नेता बनने की क्षमता नहीं है ये बात भी उन्होंने कही। उनकी मां उन्हें नेता बनाने में जुटी हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा के गठबंधन से हमें कोई डर नहीं है। हमारी पार्टी भाजपा ने जनगठबंधन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+