MahaKumbh 2025: "मां की रसोई" में क्या लोगों को सच में मिलेगा 9 रुपये में भरपेट भोजन?
MahaKumbh 2025: उत्तर प्रदेश की गंगानगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरूआत हो रही है। इस पवित्र अवसर पर देश-विदेश से करोड़ों की संख्या श्रृंद्धालु प्रयाग नगरी गंगा में डुबकी लगाने पहुंचने वाले हैं। महाकुंभ की शुरूआत से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रयागनगरी में को बड़ी सौगात दी है।
सीएम योगी ने शुक्रवार (10 जनवरी, 2025) को अयोध्या में 'मां की रसोई'का उद्घाटन किया। इस रसोई में लोगों को महज 9 रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। आइए जानते हैं प्रयागराज में कहां पर है ये मां की रसोई और इससे जुड़ी अहम बातें?

प्रयागराज में कहां पर खुली है मां की रसोई ?
प्रयागराज में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सामुदायिक 'मां की रसोई' का उद्घाटन किया। ये सामुदायिक 'मां की रसोई' प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में शुरू की गई है। इसका संचालन नंदी सेवा संस्थान द्वारा किया जाएगा।
'मां की रसोई' में किसे मिलेगा 9 रुपये में भरपेट भोजन?
प्रयागरराज के रानी नेहरू अस्पताल शुरू कई इस रसोई में महज 9 रुपये में भरपेट खाना दिया जाएगा। नंदी सेवा संस्थान स्वरूप द्वारा संचालित इस मां की रसोई में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को भोजन परोसा जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की सेवा के लिए ये शुरू की गई है।
'मां की रसोई' में क्या परोसा जाएगा खाना?
मां की रसोई में आने वाले लोगों को महज 9 रुपये में भरपेट खाना उपलब्ध होगा। जिसमें दाल, चार रोटी, सब्जी, चावल, सलाद और मिठाई परोसी जाएगी।
'मां की रसोई' में एक साथ कितने लोग खा सकेंगे भोजन?
एआआरएन अस्प्ताल के 2000 वर्ग फीट में बनाई गई ये 'मां की रसोई" पूर्ण रूप से वातानुकूलित है और इस एक मॉडल रेस्तां के स्टाइल में तैयार किया गया है। इसमें एक साथ 150 लोग साथ बैठकर खाना खा सकते हैं। मां की रसोई के संचालक नंदी सेवा संस्थान ने कहा ये रसोई अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों के उपयोगी होगी। वो यहां पर महज 9 रुपये में भर पेट हेल्दी भोजन कर सकेंगे।
सीएम योगी ने लोगों को खुद परोसा खाना
सीएम योगी आदित्तनाथ ने शुक्रवार को इस मां की रसोई का उद्घाटन किया और इस अवसर पर उन्होंने वहां मौजूद लोगों को स्वयं खाना परोसा। सीएम योगी आदित्यानाथ भोजन की क्वालिटी, स्वच्छता और दी जार ही सेवाओं की क्वालिटी की प्रशंसा की। सीएम योगी ने पूरी रसोई का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा इस रसोई की शुरूआत करने का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजाेर वर्ग की सेवा करना है।
आज तीर्थराज प्रयाग में नन्दी सेवा संस्थान द्वारा संचालित 'माँ की रसोई' का उद्घाटन किया।
माँ अन्नपूर्णा की कृपा सभी पर बनी रहे। pic.twitter.com/W3gaWpSj6l
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 10, 2025












Click it and Unblock the Notifications