Mahakumbh 2025: महाकुंभ में भगदड़ कही साजिश तो नहीं? हर एंगल पर जांच करने में जुटी यूपी एसटीएफ
Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दौरान भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई और 60 लोग घायल हो गए थे। वहीं, अब इस भगदड़ मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अपनी जांच तेज कर दी है।
यूपी एसटीएफ अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महाकुंभ में भगदड़ कहीं साजिश के तहत तो नहीं करवाई गई। एसटीएफ संभावित सुरागों को तलाश में संगम नोज के आसपास सक्रिय 16,000 से अधिक नंबरों के मोबाइल डेटा की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक की जांच में कई मोबाइल नंबर घटना के बाद से ही बंद आ रहे हैं।

बता दें कि महाकुंभ मेला क्षेत्र में कमांड और कंट्रोल रूम से सीसीटीवी फुटेज के जरिए फेस रिकग्निशन ऐप का उपयोग करके संदिग्धों की पहचान करने के प्रयास किया जा रहा हैं। यूपी पुलिस सतर्क है, खासकर आगामी वसंत पंचमी स्नान के मद्देनजर। वरिष्ठ अधिकारी पूरी रात महाकुंभ और प्रयागराज में मौजूद रहेंगे।
वसंत पंचमी स्नान की तैयारी
वसंत पंचमी के साथ महाकुंभ में तीसरा अमृत स्नान सोमवार को सुबह 5 बजे शुरू होगा। पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी सुबह 4 बजे संगम घाट पहुंचकर पवित्र स्नान करेगा, उसके बाद 12 अन्य अखाड़े स्नान करेंगे। यह आयोजन मौनी अमावस्या की रात को हुई दुखद भगदड़ के बाद हो रहा है, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई थी।
भगदड़ के बाद प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए हैं। प्रयागराज शहर में 2 फरवरी से 4 फरवरी तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। श्रद्धालुओं को शहरी इलाकों के बाहर पार्क करना होगा और घाटों तक पहुंचने के लिए शटल बसों का इस्तेमाल करना होगा या पैदल चलना होगा।
वाहन प्रतिबंध और सुरक्षा उपाय
उत्तर प्रदेश सूचना विभाग ने बताया कि 2 फरवरी की सुबह तक 41.90 लाख से अधिक श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके थे। महाकुंभ स्नान में अब तक 34 करोड़ से अधिक श्रद्धालु शामिल हो चुके हैं। 3 फरवरी को वसंत पंचमी के अमृत स्नान के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाहरी वाहनों के प्रयागराज शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
शहर की सीमा के बाहर अलग-अलग आकार के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य भीड़ को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करना और इस महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन के दौरान तीर्थयात्रियों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करना है।
वीआईपी आवागमन विनियम
सरकार ने सभी वीआईपी पास रद्द कर दिए हैं और महाकुंभ मेले को शहर से जोड़ने वाले सभी पंटून पुल खोल दिए हैं। पहले, वैध पास वाले वाहन मेला क्षेत्र के भीतर विभिन्न शिविरों तक पहुँच सकते थे। वीआईपी को सेक्टरों में अखाड़ों और साधुओं के तंबूओं में जाने की अनुमति थी।
एक आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया गया है कि पुलिस, प्रशासन के वाहन, एम्बुलेंस और आवश्यक सेवा प्रदाताओं को किसी भी तरह की पाबंदी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसमें कहा गया है, प्रयागराज आने की योजना बना रहे वीआईपी और वीवीआईपी प्रतिनिधिमंडलों को कोई विशेष सुविधा या प्रोटोकॉल नहीं मिलेगा।
-
Video: कौन-सा व्रत दिलाएगा मनचाहा फल? प्रेमानंद महाराज ने बताया कैसे पूरी होगी हर 'मनोकामना' -
बांग्लादेशी हिंदू परिवारों को पहली बार मिलेगा मालिकाना हक, CM योगी सौंपेंगे भूमिधारी अधिकार पत्र -
UP IPS Transfer: यूपी में बड़ा फेरबदल! इन 12 IPS-35 PPS अफसरों का तबादला, किसे कहां मिली तैनाती-LIST -
US-Iran युद्ध की मार से हिला जूता-कपड़ा उद्योग! नोएडा में मजदूरों का पलायन, महंगा हुआ कच्चा माल -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज!












Click it and Unblock the Notifications