Mahakumbh 2025: जानिए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने संगम में क्यों लगाई 5 डुबकी? खड़गे को बताया देशद्रोही
Mahakumbh 2025: बागेश्वर धाम के प्रमुख और पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंगलवार को महाकुंभ 2025 के अवसर पर प्रयागराज स्थित संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री काफी खुश नजर आए और उन्होंने कहा, "मैंने सभी के साथ पवित्र डुबकी लगाई है, चाहे वे देशवासी हों, विदेशी हों या बागेश्वर धाम के लोग।"
उन्होंने देशवासियों से महाकुंभ में आकर पवित्र स्नान करने की अपील की और कहा, "यह अद्भुत अवसर है, जो फिर से नहीं आएगा। इसलिए सभी को एक बार महाकुंभ में जरूर आना चाहिए।" पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महाकुंभ के आयोजन को भव्य और अद्भुत बताया और कहा कि इससे न केवल आत्मिक शांति मिलती है, बल्कि कई बीमारियाँ भी दूर होती हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "हर काम देश की गरीबी मिटाने के लिए नहीं होता। महाकुंभ में आने से मनुष्य का जीवन बदलता है। जो लोग महाकुंभ में नहीं आएंगे, वे पछताएंगे और उन्हें देशद्रोही कहा जाएगा।"
बताया आखिर क्यों लगाई 5 डुबकी
महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि उन्होंने परमार्थ निकेतन आश्रम के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती और अपने सभी शिष्यों के साथ संगम में स्नान किया। उनके साथ लगभग 40-50 विदेशी श्रद्धालुओं ने भी स्नान किया।
उन्होंने कहा, "मेरी पहली डुबकी हिंदू राष्ट्र के लिए थी, दूसरी बागेश्वर धाम के लिए, तीसरी बागेश्वर धाम के अनुयायियों के लिए, चौथी हमारे सभी संतों और साधुओं की भलाई के लिए, और पांचवीं उन सभी लोगों की लंबी उम्र के लिए थी, जो हमारे धर्म और दुनिया की भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं।"
यह भी पढ़ें 'छत्तीसगढ़ में बंद हो शराब, CM से करूंगा बात', पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने नशे के खिलाफ खोला मोर्चा
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यह भी कहा कि जो लोग हिंदुओं का भला चाहते हैं, उन्हें दीर्घायु होना चाहिए और संतों को सुरक्षित रहना चाहिए। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि भारत अब बदल रहा है और उनका लक्ष्य एक हिंदू राष्ट्र बनाना है। महाकुंभ के आयोजन को ऐतिहासिक और विशेष बताते हुए उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा अवसर है, जिसे हर भारतीय को अनुभव करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications