महाकुंभ: 45 दिन में US की आबादी से दोगुना डुबकी, CM योगी ने की सफाई, 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, कर्मियों को क्या मिला?
Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का समापन महाशिवरात्रि के दिन हुआ, लेकिन इसकी गूंज अब भी बनी हुई है। 45 दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, जो अमेरिका की आबादी (34.010 करोड़) से भी दोगुना है!
इस आयोजन ने न सिर्फ धर्म और आस्था की एक नई ऊंचाई तय की, बल्कि यूपी की अर्थव्यवस्था को भी जबरदस्त फायदा पहुंचाया। आइए जानते हैं महाकुंभ ने प्रयागराज और यूपी को क्या क्या दिया?

महाकुंभ में रिकॉर्ड तोड़ डुबकी
महाकुंभ में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और हर खास दिन पर भीड़ उमड़ पड़ी।
- मौनी अमावस्या पर सबसे ज्यादा 7.64 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया।
- मकर संक्रांति पर 3.50 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई।
- महाशिवरात्रि के दिन समापन स्नान में 1.53 करोड़ श्रद्धालु शामिल हुए।
- कुल मिलाकर, 66 करोड़ से अधिक लोगों ने इस महाकुंभ में स्नान किया, जो 193 देशों की जनसंख्या से भी ज्यादा है।
योगी सरकार की सफाई मुहिम और बड़ा ऐलान
महाकुंभ के समापन पर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रियों ने खुद अरैल घाट पर झाड़ू लगाई और गंगा की सफाई की। योगी सरकार ने सफाई कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त 10 हजार रुपए बोनस देने का ऐलान किया और उनकी सैलरी 16,000 रुपए तक बढ़ाने का वादा किया।
महाकुंभ से यूपी को जबरदस्त आर्थिक फायदा
- महाकुंभ ने यूपी की इकोनॉमी को बड़ा बूस्ट दिया।
- सरकार ने 7500 करोड़ रुपए इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश किए, जिससे सड़कों, फ्लाईओवर और अंडरपास का विकास हुआ।
- कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के जनरल सेक्रेटरी प्रवीण खंडेलवाल के मुताबिक, इस बार के महाकुंभ से 3 लाख करोड़ रुपए का कारोबार हुआ, जिससे कई सेक्टर को फायदा मिला।
- अनुमान है कि इससे यूपी की GDP में 1% की बढ़ोतरी होगी।
- इस आयोजन से 12 लाख अस्थायी नौकरियां पैदा हुईं।
- फूल और धार्मिक सामग्री से 2000 करोड़, फूड-हॉस्पिटैलिटी से हजारों करोड़ की कमाई हुई।

महाकुंभ के सफाई कर्मचारियों बड़ी सौगात
- एक अप्रैल से: 16 हजार रुपए/महीना
- एक बार बोनस: 10 हजार रुपए
- स्वास्थ्य बीमा: 5 लाख रुपए का
महाकुंभ में 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड
- गंगा सफाई- 329 लोग एक साथ
- हैंड पेंटिंग- 10,102 लोग एक साथ
- झाडू लगाना- 19,000 लोग एक साथ
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
महाकुंभ 2025 को दुनिया के सबसे बड़े सफाई अभियान के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली। योगी सरकार ने 50,000 से ज्यादा QR कोड लगाए, ताकि श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाई जा सके।
बॉलीवुड और राजनीति की हस्तियां भी पहुंचीं
महाकुंभ की आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे कई बड़े नाम...
- 24 फरवरी: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar)
- 18 फरवरी: गायक शान संगम (Singer Shaan Sangam)
- 18 फरवरी: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण (Pawan Kalyan) अपने परिवार के साथ प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेला उत्सव के दौरान संगम में पवित्र स्नान किया।
- 16 फरवरी: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari)
- 14 फरवरी: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) संगम में पवित्र स्नान
- 13 फरवरी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) में अपनी पत्नी प्रियदर्शिनी

इन्होंने ने भी लगाई आस्था की डुबकी
- ईशा अंबानी, आनंद पीरामल, एक्ट्रेस कटरीना कैफ, पीएम मोदी।
- पी नड्डा, पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले, पवन कल्याण।
रेलवे और ट्रांसपोर्ट की बड़ी भूमिका
- 16,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं, जिससे 5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे।
- 2800 फ्लाइट्स से 4.5 लाख श्रद्धालु आए।
- बस बुकिंग में 70 गुना बढ़त देखी गई।
पीएम मोदी ने किया विशेष ब्लॉग पोस्ट
पीएम नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ पर एक ब्लॉग लिखा, जिसमें उन्होंने इस आयोजन को 'एकता का महाकुंभ-युग परिवर्तन की आहट' कहा और मां गंगा, यमुना, सरस्वती से प्रार्थना की कि अगर कोई कमी रह गई हो तो उसे क्षमा करें।
प्रयागराजवासियों का अभिनंदन
योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज की जनता को धन्यवाद दिया, जिन्होंने 20 लाख की आबादी वाले शहर में एक दिन में 8 करोड़ लोगों का स्वागत किया और इसे अपने घर जैसा आयोजन माना।
महाकुंभ 2025: आस्था, एकता और आर्थिक मजबूती का संगम
महाकुंभ 2025 न सिर्फ धार्मिक बल्कि आर्थिक और सामाजिक स्तर पर भी एक ऐतिहासिक आयोजन रहा। इसने दुनिया को दिखा दिया कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक ताकत कितनी मजबूत है। उत्तर प्रदेश सरकार और प्रयागराज की जनता ने इसे यादगार बना दिया।












Click it and Unblock the Notifications