Mahakumbh 2025: 'सस्पेंशन तो बनती है...', कुंभ में जाम पर अधिकारियों पर भड़के CM योगी
Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार (12 फरवरी) को 5वां अमृत स्नान होना है। माघी पूर्णिमा के दिन कोरोड़ो लोग संगम में डुबकी लगाने आने वाले हैं। वहीं कुंभ मेले में पहले से ही भारी भीड़ मौजूद है। प्रयागराज जाने वाली सभी सड़कों पर भारी जाम लगा हुआ है। जगह-जगह गाड़ियां फंसी हुई है।
इसी को लेकर लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक के दौरान अव्यवस्था को लेकर सीएम योगी अधिकारियों को जम कर फटकार लगाई।

मौके पर मौजूद नहीं रहने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई
प्रयागराज और आसपास के जिलों में भारी ट्रैफिक जाम को लेकर सीएम योगी ने आला अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेले के प्रमुख स्नान के दिन जो भी अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे उन सबों पर कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़ें Delhi Election Results: बुरी तरह फंसे केजरीवाल, ACB जल्द कर सकती है कार्रवाई, जानिए क्या है पूरा मामला?
अमृत स्नान को लेकर प्रशासन अलर्ट
वहीं बुधवार (12 फरवरी ) को अमृत स्नान के दिन लोगों को दिक्कत ना हो इसको लेकर प्रशासन ने एक्शन प्लान बनाए हैं। माघ पूर्णिमा स्नान से पहले मंगलवार (11 फरवरी 2025) को सुबह प्रशासन ने इलाके में 'नो व्हीकल' जोन घोषित कर दिया। श्रद्धालुओं के निजी और सार्वजनिक वाहन संबंधित मार्गों के पार्किंग स्थलों में खड़े करने के लिए कहा गया है।
कल्पवासियों के वाहनों को भी मेला क्षेत्र में प्रतिबंधित कर दी गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केवल आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
ट्रैफिक एडवाइजरी के मुख्य बिंदु:
1. पूरे कुंभ मेला क्षेत्र में नो व्हीकल जोन
11 फरवरी, 2025 को सुबह 4:00 बजे से, आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर पूरा मेला क्षेत्र में किसी भी गाड़ी को एंट्री नहीं मिलेगी।
2. स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग का प्रतिबंध
प्रयागराज के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को 11 फरवरी को सुबह 4:00 बजे से ही शहर में एंट्री की अनुमति नहीं दी मिलेगी । इसके बजाय उन्हें शहर की सीमा के बाहर निर्धारित पार्किंग क्षेत्रों में रखा जाएगा। ये वाहन अमृत स्नान के बाद श्रद्धालुओं के लौटने के बाद तक पार्किंग में रहेंगे।
3. प्रयागराज शहर में यातायात डायवर्जन
11 फरवरी, 2025 को शाम 5 बजे से, मेला क्षेत्र के साथ- साथ ही पूरे शहर में नो व्हीकल जोन रहेंगे। प्रयागराज शहर में केवल आवश्यक और आपातकालीन वाहनों को ही आने-जाने की अनुमति होगी।
4. कब तक ये प्रतिबंध रहेंगे लागू
ये प्रतिबंध 12 फरवरी, 2025 अमृत स्नान के बाद क मेला क्षेत्र से श्रद्धालुओं के बाहर निकलने तक लागू रहेंगे।
रेलवे ने भी की विशेष व्यवस्था
प्रयागराज महाकुंभ के लिए रेलवे ने 8 रेलवे स्टेशनों पर सभी व्यवस्थाओं का ध्यान रखा है। राज्य प्रशासन के साथ मिलकर सब कुछ बहुत ही समन्वित तरीके से किया जा रहा है। कल (10 फरवरी 2025) प्रयागराज जंक्शन से 330 ट्रेनें रवाना हुईं और आज (11 फरवरी 2025) को भी ट्रेनें व्यवस्थित तरीके से चल रही हैं।
रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा, हमने संगम क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर 13,000 से अधिक रेलवे कर्मियों को तैनात किया है। जरूरत के हिसाब से स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications