Maha Kumbh 2025: सभी नाविकों को मिलेगा 2 लाख का बीमा कवरेज, नावों का भी बढ़ा किराया

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में नावों का किराया 50 फीसदी बढ़ाने पर प्रयागराज मेला प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है। आपको बता दें कि लंबे वक्त से नाविकों की ओर से ये मांग की जा रही थी।

प्रयागराज जिला नाविक संघ और मेला प्रशासन के बीच चली लंबी मीटिग के बाद ये फैसला लिया गया, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट महाकुंभ विवेक चतुर्वेदी ने इस बारे में जानकारी मीडिया को दी।

Maha Kumbh 2025

प्रयागराज जिला नाविक संघ के अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रशासन को अपना आभार व्यक्त किया है।

ये एक सकारात्मक कदम:नाविक संघ

उन्होंने कहा कि 'हम प्रशासन का आभार व्यक्त करते हैं, लंबे वक्त से नाविकों के बारे में सोचा नहीं जा रहा था लेकिन अब प्रशानसन ने हमारे बारे में सोचा, ये एक सकारात्मक कदम है।'

किराए की एक संशोधित लिस्ट जारी की जाएगी

हालांकि प्रशासन की ओर से इस ओर से किराए की एक संशोधित लिस्ट जारी की जाएगी, जिससे नाविकगण नागरिकों से मनमाना किराया ना लें। साथ ही वो गाइडलाइन भी जारी करेगा, जिसमें निम्नलिखित खास बिंदू होंगे।

  • महाकुंभ का माहौल प्रदूषित और रास्ते बाधित ना हों इसलिए वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
  • मोटरबोटों पर भी प्रतिबंध रहेगा और संगम पारंपरिक नाव चलाई जाएंगी।
  • उप मंडल मजिस्ट्रेट महाकुंभ अभिनव पाठक ने बताया कि त्योहारों के दौरान नावों का संचालन मौसम और भीड़ की स्थिति पर निर्भर करेगा।
  • वर्तमान में संगम पर 1,455 नावें चल रही हैं जिसकी संख्या महाकुंभ में बढ़कर करीब 4,000 से ज्यादा होंगी।
  • लाइसेंस प्राप्त करने से पहले सभी नावों की सुरक्षा जांच की जाएगी।
  • सभी नाविकों को लाइफ जैकेट प्रदान की जाएगी।
  • प्रत्येक नाविक को ₹2 लाख का बीमा कवरेज मिलेगा।

आपको बका दें कि महाकुंभ का प्रारंभ 13 जनवरी 2025 से हो रहा है और ये 26 फरवरी तक चलेगी। प्रशासन इस कार्यक्रम को भव्य बनाने में पूरी तरह से जुटा है। पीएम मोदी ने अपने हाल ही के प्रयागराज दौरे पर कहा था कि 'प्रयागराज का महाकुंभ संस्कृति और आध्यात्म का ऐतिहासिक अध्याय लिखेगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+