Mahakumbh 2025: महाकुंभ में मुकेश अंबानी ने पूरे परिवार संग लगाई त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी, VIDEO

Mukesh Ambani In Maha Kumbh 2025: प्रयागराज नगरी में बीती 13 जनवरी से चल रहे पवित्र महाकुंभ मेले में देश की जानी-मानी हस्तियां भी पहुंच चुकी हैं। मंगलवार को भारत के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ महाकुंभ में पहुंचे।

मंगलवार की शाम मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ प्रयागरज पहुंचे। मुकेश अंबानी के साथ उनकी मां कोकिलाबेन पत्‍नी नीता अंबानी और बड़ा बेटा आकाश बहू श्‍लाेका और छोटा बेटा अनंत अंबानी और बहू राधिका भी मौजूद थे। मुकेश अंबानी ने अपनी मां, पत्‍नी और दोनों बेटे और बहू के संग त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई।

Mukesh Ambani

रिलायंस इंडस्‍ट्री के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ महाकुंभ मेला स्‍थल पर हेलिकाप्‍ट से पहुंचे। इसके बाद गंगा के तट पर एक बोट पर सवार होकर पूरा परिवार अरैल घाट के संगम तट पर पहुंचा।
इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्‍यस्‍था की गई थी। मुकेश अंबानी के पूरे परिवार ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई और त्रिवेणी संगम की विधिवत पूजा-अर्चना की और साड़ी अर्पितकी। इसके बाद शाम 7 बजे प्रयागराज से वापस रवाना हो गए।

Mahakumbh 2025

हरिद्वार के परमार्थ निकेतन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मंगलवार को पममार्थ त्रिवेणी पुष्‍प में अंबानी परिवार पहुंचा। यहां पर मुकेश अंबानी अपनी मां कोकिला बेन, पम्‍नी नीता अंबानी और दोनों बेटे-बहू के साथ पहुंचे/ मुकेश अंबानी, श्लोका अंबानी, अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट अंबानी पहुंचे। यहां पर पहले अंबानी परिवार ने परमार्थ त्रिवोणी पुष्‍प में नगर निमग के सफाईकर्मियों को फल, मिठाई और उपहार दिए। इसके आलावा अंबानी परिवार ने विश्व शांति यज्ञ में आहूतियां दीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+