Maha Kumbh 2025: इस दिन चलेगी गुंटूर-आजमगढ़-विजयवाड़ा कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल
Maha Kumbh 2025 Special Train Schedule: महाकुंभ 2025 को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल भी जारी कर रहा है। इसी बीच कुंभ यात्रियों के लिए गुंटूर आजमगढ़ विजयवाड़ा ट्रेन भी चलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि महाकुंभ मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 07081/07082 गुंटूर-आजमगढ़-विजयवाड़ा कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन 01 फेरे के लिए गुंटूर से 14 फरवरी 2025 को तथा आजमगढ़ से 16 फरवरी 2025 को किया जाएगा।

गुंटूर-आजमगढ़ कुम्भ मेला विशेष गाड़ी
जारी सूचना में बताया गया कि गाड़ी संख्या 07081 गुंटूर-आजमगढ़ कुम्भ मेला विशेष गाड़ी 14 फरवरी, 2025 को गुंटूर से 23.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन विजयवाड़ा से 00.30 बजे, खम्मम से 02.00 बजे, डोर्नकल से 02.20 बजे, महबुबाबाद से 02.42 बजे, वरगंल से 04.02 बजे, रामगंडम से 05.22 बजे, मंचिर्याल से 05.45 बजे, सिरपुर कागजनगर से 06.22 बजे प्रस्थान करेगी उसके बाद रात 9:00 बजे से पहले बल्हारशाह पहुंच जाएगी।
इसके बाद बल्हारशाह से 09.00 बजे, चंद्रपुर से 09.17 बजे, नागपुर से 12.20 बजे, बैतूल से 15.10 बजे, इटारसी से 17.50 बजे, पिपरिया से 18.45 बजे, नरसिंहपुर से 21.10 बजे, तीसरे दिन जबलपुर से 00.10 बजे, कटनी से 01.25 बजे रवाना होगी, मैहर 02.20 बजे, सतना 02.55 बजे, सतना 02.55 बजे, मानिकपुर 04.20 बजे, प्रयागराज छिवकी 06.30 बजे, मिर्ज़ापुर 07.27 बजे, वाराणसी 12.10 बजे और शाहगंज 15.35 बजे होते हुए 17.15 बजे आज़मगढ़ पहुंचेगी।
आजमगढ़-विजयवाड़ा कुम्भ मेला विशेष गाड़ी
इसी तरह वापसी यात्रा में 07082 आजमगढ़-विजयवाड़ा कुम्भ मेला विशेष गाड़ी 16 फरवरी, 2025 को आजमगढ़ से 19.45 बजे प्रस्थान कर शाहगंज से 21.00 बजे, वाराणसी से 23.30 बजे, दूसरे दिन मिर्जापुर से 01.20 बजे, प्रयागराज छिवकी से 04.05 बजे, मानिकपुर से 06.40 बजे, सतना से 08.50 बजे, मैहर से 09.20 बजे, कटनी से 10.20 बजे, जबलपुर से 12.00 बजे, नरसिंहपुर से 13.10 बजे, पिपरिया से 14.10 बजे प्रस्थान करेगी।
पिपरिया से प्रस्थान करने के बाद इटारसी पहुंचेगी और इटारसी से 15.50 बजे, बेतुल से 17.32 बजे, नागपुर से 19.35 बजे, चन्द्रपुर से 22.47 बजे, बल्हारशाह से 23.45 बजे, तीसरे दिन सिरपुर कागजनगर से 00.05 बजे, मंचिर्याल से 00.35 बजे, रामगंडम से 00.55 बजे 01.20 बजे, वरगंल से 02.20 बजे, महबुबाबाद से 03.42 बजे, डोर्नकल से 04.00 बजे तथा खम्मम से 04.22 बजे छूटकर विजयवाड़ा 07.30 बजे पहुंचेगी।
यह भी बताया गया कि इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. का 01 कोच, एसी द्वितीय श्रेणी का 01 कोच, एसी तृतीय श्रेणी के 08 कोच, स्लीपर श्रेणी के 09 कोच, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 कोच तथा जेनरेटर सह लगेज यान का 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications