Maha Kumbh 2025: ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने पर बढ़ा विवाद, हिमांगी सखी ने दी तीखी प्रतिक्रिया

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ 2025 में बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने इस फैसले की कड़ी आलोचना की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ममता कुलकर्णी का डी कंपनी से कनेक्शन रहा है और उन्हें ड्रग्स के मामले में जेल भी जाना पड़ा है। हिमांगी सखी ने इस फैसले को समाज के लिए अनुचित और चिंताजनक बताया।

Maha Kumbh 2025 Bollywood actress Mamta Kulkarni

हिमांगी सखी ने कहा कि किन्नर अखाड़ा खास तौर पर किन्नरों के लिए बनाया गया है। ऐसे में इसमें महिला महामंडलेश्वर बनाना अखाड़े के सिद्धांतों के खिलाफ है। अगर आपने किन्नर अखाड़े में महिलाओं को शामिल करना शुरू कर दिया है तो अखाड़े का नाम बदल दीजिए।

ममता कुलकर्णी के अतीत पर सवाल

हिमांगी सखी ने आरोप लगाया कि ममता कुलकर्णी का अतीत संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि उनके डी कंपनी से संबंध रहे हैं। वह ड्रग मामले में जेल जा चुकी हैं। ऐसे में उन्हें महामंडलेश्वर बनाना समाज और धर्म के लिए नुकसानदेह है।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी को दीक्षा देने और इतना बड़ा पद देने से पहले उसकी पृष्ठभूमि की गहन जांच जरूरी है। हिमांगी सखी ने इस फैसले को पब्लिसिटी स्टंट बताया। उन्होंने कहा कि बिना उचित प्रक्रिया अपनाए ममता को महामंडलेश्वर बनाना एक बड़ी गलती है। इससे समाज को गलत संदेश जाएगा।

महामंडलेश्वर की दीक्षा प्रक्रिया पर उठे सवाल

हिमांगी सखी ने यह भी आरोप लगाया कि पट्टाभिषेक करने से पहले उनका इतिहास देखा जाना चाहिए था। बिना मुंडन, बिना शिक्षा और बिना गहन प्रक्रिया के उन्हें यह पद देना उचित नहीं है। आज समाज में ऐसे गुरु प्रकट हो रहे हैं जो गुरु कहे जाने के योग्य नहीं हैं। अब दीक्षित गुरु केवल संख्या बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।

हिमांगी सखी ने कहा कि ममता कुलकर्णी अचानक भारत आती हैं, उनके वीडियो वायरल होते हैं और महाकुंभ में प्रवेश कर वे महामंडलेश्वर बन जाती हैं। उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया को संदिग्ध बताया और जांच की मांग की। अखाड़े से अपील की कि वे इस मामले पर पुनर्विचार करें। ऐसे फैसले धर्म की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+