पीएम मोदी ने किया योगी के भगवा कपड़ों का जिक्र, सुनाई अधंविश्‍वास से जुड़ी अपनी कहानी

नोएडा। पीएम नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस के दिन नोएडा को साउथ दिल्‍ली से जोड़ने वाली मेट्रो की मजेंटा लाइन का उद्घाटन किया। नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन से दिल्‍ली के कालकाजी मंदिर तक के लिए इस लाइन की शुरुआत की गई है। पीएम ने इस मेट्रो में ओखला बर्ड सेंचुरी तक सफर भी किया। इसके बाद उन्‍होंने एमिटी यूनिवर्सिटी में लोगों को संबोधित भी किया। इस मौके पर वैसे तो पीएम मोदी ने बहुत सी बातें कहीं, लेकिन सबसे ज्‍यादा चर्चा में जो बात रही वो यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ से जुड़ी है।

पीएम मोदी बोले- योगी के कपड़ों को लेकर फैलाया जाता है भ्रम

पीएम मोदी बोले- योगी के कपड़ों को लेकर फैलाया जाता है भ्रम

सोमवार को पीएम मोदी ने यूपी के सीएम योगी की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने यह भ्रम तोड़ा है कि यूपी का सीएम नोएडा नहीं आ सकता। पीएम मोदी ने आगे कहा कि योगीजी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बहुत ही उत्तम तरीके से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हालांकि, योगी के कपड़े देखकर यह भ्रम फैलाया जाता है कि वह आधुनिक सोच के हो ही नहीं सकते। पीएम मोदी ने कहा, 'मुझे खुशी है कि जिस नोएडा में किसी मुख्यमंत्री के न आने की छवि बन गई थी, उस मिथक को योगी जी ने गलत साबित किया। इसके लिए मैं हृदय से योगी जी को बधाई देता हूं।' आपको बता दें कि यूपी की राजनीति में एक अंधविश्‍वास है कि अगर कोई सीएम नोएडा आएगा तो उसकी कुर्सी चली जाएगी। इसी के चलते मायावती से लेकर अखिलेश तक कोई सीएम यूपी नहीं आया।

पीएम मोदी ने कहा- डरने वालों को सीएम बनने का हक नहीं

पीएम मोदी ने कहा- डरने वालों को सीएम बनने का हक नहीं

पीएम नरेंद्र ने कार्यक्रम में विरोधियों पर भी हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि अगर कुर्सी जाने के डर से मुख्यमंत्री जीते हैं तो उन्हें CM बनने का हक नहीं है। मान्यताओं में कैद होकर कोई समाज तरक्की नहीं कर सकता है। उन्होंने जिक्र किया कि एक सीएम हैं, जिन्होंने अपनी कार के रंग के कारण उस पर नींबू, बिंदी लगाना शुरू कर दिया था। ऐसे लोग देश को किस तरह आगे ले जाएंगे।

पीएम मोदी ने सुनाई खुद जुड़ी एक कहानी

पीएम मोदी ने सुनाई खुद जुड़ी एक कहानी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बताया कि जब वह गुजरात के सीएम बने थे, तब उन्‍हें भी छह-सात ऐसी जगहें बताई गईं थी, जहां जाने पर कुर्सी जाने का खतरा रहता है। पीएम मोदी ने कहा कि वह शुरुआती एक साल में हर उस जगह गए जहां 30 साल से कोई सीएम नहीं गया था। पीएम मोदी ने कहा, 'मैं हर जगह गया, शान से गया और सबसे लंबे समय तक गुजरात का सीएम रहा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+