Madurai Train fire: मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की सहायता, सीएम योगी ने की घोषणा
यूपी के सीएम योगी ने मुदरै अग्निकांड में मारे गए मृतकों को दो दो लाख रुपये देने का ऐलान किया है।
Chief Minister Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर एक खड़ी ट्रेन के डिब्बे में आग लगने से हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने घटना में मारे गए उत्तर प्रदेश के लोगों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने एक्स, पूर्व ट्विटर पर कहा, "इस दुर्घटना में मरने वाले उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।"
उन्होंने कहा, "तमिलनाडु के मदुरै में हुए दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेन हादसे में लोगों की मौत बेहद दुखद और हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।" उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से बात की और घटना के बारे में जानकारी ली।
एक्स पर, आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि घायलों को उचित इलाज मिले। उन्होंने कहा कि त्वरित सहायता के लिए एक टोल-फ्री नंबर 1070 भी जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश ने हेल्पलाइन नंबर के रूप में 9454441081 और 9454441075 मोबाइल नंबर जारी किया गया है।
गौरतलब है कि लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के टूरिस्ट कोच में शनिवार सुबह आग लग गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे। ये हादसा तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास हुआ। घटना को लेकर अब भारतीय रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications