यूपी: उलेमा ने दाउद की फोटो दिखाकर डॉक्टर की बीवी से मांगी 10 लाख की रंगदारी
गोरखपुर। यूपी में उलेमा ने आतंकी दाउद इब्राहिम की फोटो दिखाकर डॉक्टर की बीवी से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। उलेमा की उम्र सिर्फ 19 साल है। वह गोरखपुर के मदरसे में पढ़ाने काम करता है। इस धमकी के बाद पुलिस ने उसे गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन से गिफ्तार कर लिया है। आरोपित का पता पुलिस को वॉट्सएप व कॉल डिटेल्स के जरिए चला। उसके पास से अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के फोटो समेत कई चीजें बरामद हुई हैं।

प्राइवेट मदरसे में उलेमा है शमीम अहमद
गोरखपुर पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए अपराधी का नाम शमीम अहमद है। उसकी पहचान महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थानाक्षेत्र के रानी परसोहिया निवासी के रूप में हुई है। शमीम ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर सुनील आर्या की पत्नी का नंबर पता किया। रंगदारी मांगने के मकसद से उसे आतंकी दाउूद इब्राहिम की फोटो भेजीं और वॉट्सएप मैसेज व कॉल कर डराने लगा। सुनील आर्या की पत्नी रंजना आर्य घबरा गई और उसने गोरखपुर पुलिस में कंप्लेंट की।

सर्विलांस के जरिए चढ़ा हत्थे
रंजना आर्य की शिकायत पर सीओ कैंट प्रभात राय ने जांच शुरु कराई। सर्विलांस के जरिए शमीम का नंबर ट्रेस कर उसे रेलवे स्टेशन परिसर के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में शमीम ने बताया कि उसे रंगदारी मांगने का आइडिया एक फिल्म देखकर आया था। उसने अखबार के विज्ञापन के जरिए रंजना आर्य का मोबाइल नंबर हासिल किया था।

10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी
सीओ कैंट प्रभात राय के मुताबिक, आरोपी शमीम का पहले कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है। हां, उसके मोबाइल से अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की फोटो एवं चैट्स मिले हैं। हैरानी की बात यह है कि उसकी उम्र 19 साल के आस-पास है, फिर भी वह दाउद जैसे आतंकवादी के नाम पर लोगों को डरा-धमकाकर पैसे एंठने चला था। उसने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। रंगदारी मांगे जाने से रंजना डर गई। एसएसपी ने उनकी सुरक्षा में दो सिपाहियों की डयूटी भी लगा दी थी। इस मामले में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें: प्रेमी-प्रेमिका को कमरे में अकेले देख घुसे मनचले, अश्लील वीडियो बनाया और हरेसमेंट भी किया












Click it and Unblock the Notifications