Lucknow: इस मॉल के मैनेजर फराज ने हिन्दू युवती से किया रेप, सिगरेट से दागा, धर्मांतरण के दबाव का भी आरोप
Lulu Mall Lucknow: लखनऊ के मशहूर लूलू मॉल के सीनियर मैनेजर फराज अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर एक हिन्दू समुदाय की लड़की का रेप करने का आरोप लगा है। लड़की का कहना है कि फराज ने इसका वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देता रहा।
सिगरेट से दागता था फराज: पीड़िता
लड़की का आरोप है कि फराज ने उसके शरीर के कई हिस्सों पर सिगरेट से दागा। पीड़िता लूलू मॉल में ही काम करती है। उसके आरोपों के बाद लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई है।

पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी
लूलू मॉल के सीनियर मैनेजर फराज अहमद को पुलिस ने थाने पर पूछताछ के लिए बुलाया था। वह अपनी मां परवीन बानो और भाई तरबेज के साथ पहुंचा था। फराज अयोध्या के रहने वाले हैं। कुछ देर की पूछताछ के बाद पुलिस ने फराज को गिरफ्तार कर लिया। फराज लखनऊ के लूलू मॉल में कैश मैनेजर के पद पर कार्यरत है। पीड़िता भी उसी के साथ काम करती है। पीड़िता ने उस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं में फराज पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस्लाम अपनाने का दबाव बनाने का आरोप
फराज को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। शुरुआती पूछताछ में उसने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। उसका दावा है कि पीड़िता ने खुद उसके साथ संबंध बनाए थे। फराज पर केस करने वाली लड़की ने अब धर्मांतरण का भी आरोप लगाया है। उसका कहना है कि फराज उस पर इस्लाम कबूल करने का दबाव डालता था, लेकिन केस डायरी में इस आरोप का कोई जिक्र नहीं है।
लड़की के आरोप
लड़की का आरोप है कि मैनेजर फराज ने एक दिन कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। बेहोशी का फायदा उठाकर उसने लड़की से बलात्कार किया और इसका वीडियो भी बना लिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि जब उसकी आंख खुली तब तक उसकी इज्जत लुट चुकी थी। पीड़िता का दावा है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने पैसे भी ऐंठे। जब विरोध किया गया तो सिगरेट से जलाया और गालियां देकर मारपीट की।
लूलू मॉल के कर्मचारियों से होगी पूछताछ
पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस टीम लूलू मॉल जाकर कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ करेगी। इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है जिसमें और भी खुलासे होने की संभावना है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications