UP News: लखनऊ में सुबह ही गरजे वायुसेना के हेलीकॉप्टर, सुरक्षा को लेकर हुई मॉक ड्रिल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह मॉक ड्रिल हुई। इसको लेकर पहले से ही पूरी व्यवस्था कर ली गई थी।
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह हजरतगंज और उसके आसपास के इलाके में अचानक वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की गूंज ने सबको आश्वर्यचकित कर दिया। कम ऊंचाई पर उड़ रहे हेलीकॉप्टर को देखने के लिए काफी भीड़ लग गई है। हालांकि कुछ ही समय में यह साफ हो गया कि यह सुरक्षा को लेकर एक मॉक ड्रिल थी जिसे आयोजित किया गया था।

दरअसल, आतंकी हमलों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयारियों को बढ़ाने के लिए आज विधानसभा और लोकभवन में एक मॉक ड्रिल अभ्यास आयोजित किया गया।इ इसकी जानकारी यूपी पुलिस और शासन की ओर से एक दिन पहले ही दे दी गई थी। लेकिन फिर भी अचानक हुई ये मॉक ड्रिल लोगों के बीच कौतुहल आकर्षण का केंद्र बनी रही।
यूपी पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा सूचना जारी करते हुए कहा गया था कि बुधवार और गुरुवार को राजधानी लखनऊ के विभिन्न भीड़-भाड़ वाले इलाकों में यूपी पुलिस और एनएसजी की टीम द्वारा आतंकी घटनाओं से निपटने को लेकर मॉक ड्रिल किया जाएगा।
#WATCH | Lucknow: UP CM Yogi Adityanath attends National Security Guard's (NSG) 'Gandiv-5' program pic.twitter.com/4mrJNGoSG7
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 14, 2023
ऐसे में अधिकारियों की ओर से यह भी कहा गया था कि अगर आप किसी भीड़भाड़ वाले इलाके से गुजर रहे हैं और वहां एनएसजी कमांडो और पुलिसकर्मी किसी आतंकी घटना को नाकाम करने के लिए रिहर्सल कर रहे हैं तो आपको डरने की जरूरत है। पुलिस अधिकारियों की ओर से जारी सूचना में यह भी कहा गया है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं।
दरअसल, उत्तर प्रदेश विधान भवन इलाका नो फ्लाइंग जोन में आता है। ऐसे में मंगलवार की दोपहर में अचानक विधान भवन के ऊपर आसमान में वायु सेना का हेलीकॉप्टर उड़ता हुआ दिखाई दिया। हेलीकॉप्टर उड़ता हुआ दिखाई देने के बाद लोग सहम गए। काफी देर तक लोग हेलीकॉप्टर को ही देखते रहे।
विधान भवन के ऊपर से उड़ते हुए हेलीकॉप्टर थोड़ी ही देर में कैंट क्षेत्र की तरफ चला गया। इसे लेकर भी लोगों के अंदर सुगबुगाहट चलती रही। हालांकि अधिकारियों द्वारा बताया गया कि आतंकी घटना से निपटने के लिए किए जाने वाले मॉक ड्रिल के लिए मंगलवार को वायु सेना का हेलीकॉप्टर एमआई-17 लखनऊ पहुंचा था।












Click it and Unblock the Notifications