हेलमेट लगाने पर पुलिसवाले ने दिया लाल गुलाब, बना पति-पत्नी के बीच झगड़े की वजह
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में इन दिनों सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस लोगों को हेलमेट लगाकर चलने की सलाह दे रहे हैं। दोपहिया वाहनों पर हेलमेट लगाकर चलने वालों को प्रोत्साहन के तौर पर पुलिसवाले लाल गुलाब दे रहे हैं, लेकिन ये लाल गुलाब एक शख्स के लिए बवाल की वजह बन गया। पुलिसवाले के लिए लाल गुलाब की वजह से घर में बवाल शुरू हो गया। पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। शख्स ने पत्नी को समझाने की काफी कोशिश की,लेकिन पत्नी को शक था कि पति का कहीं चक्कर चल रहा है और वहीं से ये लाल गुलाब मिला है।

सब इंस्पेक्टर प्रेमी शाही के इस पोस्ट के बाद डीजीपी मुख्यालय के जनसंपर्क अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने मजाकिया ट्वीट करते हुए लिखा है कि लखनऊ पुलिस गुलाब के बजाए कली फ्लावर (गोभी के फूल) पर विचार करे। गौरतलब है कि लखनभ में लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए पुलिसवाले हेलमेट पहनकर चलने वाले लोगों को रोककर उन्हें प्रोत्साहन के तौर पर गुलाब का फूल देते हैं, ताकि बाकी के लोग भी इससे प्रेरणा लें।












Click it and Unblock the Notifications