SSP दीपक कुमार ने लखनऊ पुलिस को बताया घूसखोर, भगोड़ा
लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार ने लगाई पुलिसकर्मियों की क्लास, बोले घूसखोरी बर्दाश्त नहीं
लखनऊ। यूपी पुलिस की लगातार गिरती छवि के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई आला पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश की कानून व्यवस्ता को पटरी पर लाया जाए, इसके लिए उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिसके बाद कई आला अधिकारी हरकत में आए।
इसे भी पढ़ें- शिवपाल के धरने के बाद सैफई थाने पर पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल

घूसखोरी बर्दाश्त नहीं करुंगा
इन सबके बीच में लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार ने राजधानी पुलिस सच्चाई को परखने का फैसला किया इसके लिए उन्होंने शुक्रवार रात सभी 200 चेतक चीता मोबाइल पुलिसकर्मियों को देर रात 12.30 मिनट पर गोमती नगर के 1090 चौराहे पर इकट्ठा होने का निर्देश दिया और जब वह पुलिसकर्मियों से मुलाकात करने पहुंचे तो उन्होंने गंगाजल फिल्म के नायक अजय देवगन की तर्ज पर तेवर दिखाए।

घंटों देर से पहुंचे पुलिसकर्मी
एसएसपी के आदेश के बाद जब यह जानकारी वायरलेस के जरिए सभी चीता मोबाइल को दी गई तो, इन सभी गाड़ियों को गोमती नगर पहुंचने में कई घंटे लग गए और यह सभी गाड़ियां रात को 2.30 बजे वहां पहुंची, जिसके बाद यहां पहुंचे एसएसपी दीपक कुमार ने पुलिसकर्मियों की क्लास लगा दी। दीपक कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को फटकार लगाते हुए कहा कि मैंने लखनऊ पुलिस से कमजोर पुलिस कभी नहीं देखी, मुझे भगोड़ी फोर्स का लीडर नहीं बनना है।

घूस क्यों लेते हैं आप
तमाम पुलिसकर्मियों को फटकार लगाते हुए एसएसपी ने कहा कि आपसे बेहतर पुलिस सीतापुर की है, आपको समय पर सैलरी मिलती है और वह भी अच्छी खासी मिलती है बावजूद इसके आप लोग घूस लेते हैं, उन्होंने कहा कि आप लोगों की मदद करिए फिर देखिए कि कैसे लोगों का आपके लिए नजरिया बदलता है। अगर आप लोगों के विवाद से कमाने की बजाए उसे निपटाने पर ध्यान दे तो आपकी छवि बेहतर होगी और लोग खुद कहेंगे कि पुलिस घूस नहीं लेती है।

आजतक पुलिसिंग नहीं सीख पाए
तय समय से ढाई घंटे देरी पर पहुंचने पर दीपक कुमार ने फटकार लगाते हुए कहा कि आप लोगों को यहां पहुंचने में इतना समय लग गया, आप लोग इतने सालों से काम कर रहे हैं लेकिन आजतक आप लोग पुलिसिंग नहीं सीख पाए। एसएसपी ने तमाम पुलिसकर्मियों की वर्दी पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि आप अपनी हालत देखिए, जूते देखिए, वर्दी देखिए, आपसे बेहतर वर्दी तो बांग्लादेश पुलिस की है।

पुलिस स्टेशन प्रॉपर्टी डीलिंग का अड्डा बने
पुलिस स्टेशनों पर जिस तरह से सवाल खड़े होते रहे हैं उसपर भी दीपक कुमार ने तमाम पुलिसकर्मियों को फटकार लगाते हुए कहा कि पुलिस स्टेशन प्रॉपर्टी डीलिंग का अड्डा बन गए हैं, लेकिन अगर अब मुझे इस तरह की जानकारी मिली तो मैं उसे बर्दाश्त नहीं करुंगा और उसे जेल भेज दुंगा। इसके साथ ही एसएसपी ने कहा कि आने वाले समय में आपको कैमरा दिया जाएगा जो आपकी वर्दी में लगा होगा, यह कैमरा न्यूयॉर्क पुलिस की तर्ज पर होगा, जो पेट्रोलिंग के दौरान भी आपकी मदद करेगा। इसके साथ ही एसएसपी ने पुलिसवालों को हूटर बजाकर पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया है।

हाईटेक होगी लखनऊ पुलिस
पुलिसकर्मियों की वर्दी पर फटकार लगाते हुए दीपक कुमार ने कहा कि आपसे बेहतर वर्दी तो बांग्लादेश पुलिस की है, अपना हुलिया देखिए। एसएसपी ने कहा कि अपना हाल सुधारिए, आने वाले समय में आपको न्यूयॉर्क पुलिस की तरह कैमरा दिया जाएगा जो आपके कंधे पर लगा होगा। दीपक कुमार ने तमाम पुलिसकर्मियों को सायरन बजाते हुए पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications