लखनऊ: गुटखा खाते हुए थाने में ली स्वच्छता की शपथ, मंजिल सैनी ने मड़ियांव थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड
मुख्यमंत्री की सलाह के बावजूद मड़ियांव थानाध्यक्ष नागेश मिश्रा स्वच्छता की शपथ लेते वक्त गुटखा खा रहे थे। मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी मंजिल सैनी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनधानी लखनऊ में थाना मड़ियांव में एसएचओ नागेश मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया। उन पर आरोप है कि स्वच्छता की शपथ लेने के दौरान वो गुटखा खा रहे थे। नागेश पर यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने की।

दूसरी ओर नागेश का कहना है कि शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में पूरी शपथ बोलते हुए ली गई थी। अगर मैंने गुटखा खाया होता तो वहां कैसे बोल पाता?
नागेश को सस्पेंड करने के बाद इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विभाग में इस प्रकार से तंबाकू खाते हुए ड्यूटी करने वाले थानाध्यक्षों और प्रभारी निरीक्षकों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि सरकार बनने के बाद पहले ही दिन से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने सलाह दी है कि सरकारी कार्यालयों में पान मसाला, और प्लासिटक बैन कर दिया जाए। साथ ही ड्यूटी के दौरान कोई कर्मचारी गुटखा खाकर काम ना करे।
उन्होंने सराकरी कार्यालयों की स्वच्छता के लिए जोर देते हए कहा था कि सभी जगह स्वच्छ माहौल होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications