Pahalgam attack को लेकर लखनऊ वाले हुए आगबबूला, सड़कों पर चिपकाए पाकिस्तान झंडे वाले पोस्टर, उस पर थूक रहे
Pahalgam attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद देश भर के लोग भयंकर गुस्से और गम में हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों द्वारा पर्यटकों का किए गए नरसंहार की चर्चा हर ओर हो रही है। पहलगाम में आतंकियों की इस हैवानियत के बाद पाकिस्तान के प्रति भारतीयों का गुस्सा और बढ़ गया है।
पहलगाम अटैक की घटना पर नवाबों के शहर लखनऊ वाले आगबबूला हो गए हैं। लखनऊ ने पहलगाव घटना के लिए जिम्मेदार पाकिस्तान पर अपा गुस्सा अलग ही ढंग से निकाला है।

दरसअल, लखनऊ में शनिवार को सड़कों पर लोगों ने जगह-जगह पर पाकिस्तान के झंडे वाला पोस्टर चिपका दिया है। इन पोस्टरों पर पाकिस्तान के झंडे पर पाकिस्तान मुर्दाबाद लिखा हुआ है।

पाकिस्तान के झंडे वाले पोस्टरों पर लोग थूंक रहे
लखनऊ की सड़कों पर ये पोस्टर शनिवार की सुबह से नजर आ रहे हैं। सड़क से गुजरने वाला हर राहगीर इन पोस्टरों को रुक कर देख रहा है। कुछ लोग पाकिस्तान के झंडे वाले पोस्टरों पर अपनी गाड़ी चलाकर पाकिस्तान मुर्दाबाद बोल रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ राहगीर पाकिस्तान पर गुस्सा निकालते हुए इस पाकिस्तान के झंडे पर थूंक कर पाकिस्तान के प्रति अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।
लखनऊ की सड़कों पर किसने लगाए हैं ये पोस्टर?
लखनऊ में महानगर रोड समेत अन्य स्थानों की सड़कों पर शनिवार की सुबह से ही पाकिस्तान के झंडे पर पाकिस्तान मुर्दाबाद लिखे पोस्टर नजर आ रहे हैं। हालांकि इस पोस्टरों को किसने लगाया है इसका खुलासा नहीं हुआ है लेकिन लोग इन पोस्टरों को देखकर कर लखनऊ के निवासी कह रहे हैं बिलकुल सही, पाकिस्तान को ऐसे ही रौंदा जाना चाहिए।
मुसलमानों ने प्रदर्शन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे
बता दें शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद पहलागाम हमले का विरोध जताते हुए देश भर की मज्जिदों में मुसलमान काली पट्टी बांधकर पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। मुसलमानों ने दिल्ली, भोपाल समेत अन्य जिलों में नमाज के बाद प्रदर्शन किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके साथ ही कहा पाकिस्तान को उसकी औकात बताना है। पाकिस्तान को बॉयकॉट करना है और नेस्तनाबूत करना है।
पहलगाम में 26 पयर्टकों का किया था नरसंहार
बता दें 22 अप्रैल को दोपहर डेढ़ बजे पहलगाम में जंगलों के रास्ते घुसे पाकिस्तानी आतंकियों ने 26 पयर्टकों को गोली मार कर निर्मम हत्या कर दी थी। सैन्य सूत्रों के मुताबिक इस हमले को लश्कर-ए-तैयबा के 4 आतंकियों ने 2 स्थानीय आतंकी थे। जिन्होंने पर्यटकों से पहले पूछा हिंदू हो या मुसलमान? इसके बाद कलमा सुनाने के लिए कहा जब वो नहीं सुना पाए तो उन हिंदू पर्यटकों को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया।












Click it and Unblock the Notifications