गैंगरेप के आरोपी सपा उम्मीदवार गायत्री प्रजापति के घर पहुंची लखनऊ पुलिस

सपा उम्मीदवार गायत्री प्रजापति से गैंगरेप मामले में पूछताछ करने के लिए लखनऊ पुलिस पहुंची उनके घर, हो सकती है गिरफ्तारी।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ रेप मामले की जांच शुरु हो चुकी है, लखनऊ पुलिस प्रजापति के घर उनसे इस मामले में पूछताछ करने उनके घर पहुंच गई है। सीओ आलमबाघ की अगुवाई में लखनऊ पुलिस की टीम गायत्री प्रजापति के घर उनसे पूछताछ करने के लिए पहुंची है। जिस महिला ने गायत्री प्रजापति व उनके साथियों के खिलाफ गैंगरेप का आरोप लगाया था उसने पुलिस को अपना बयान दर्ज करा दिया है जिसके बाद पुलिस प्रजापति के घर उनसे पूछताछ करने के लिए पहुंची है।

gayatri prajapati

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद दर्ज हुई थी एफआईआर
गायत्री प्रजापति के खिलाफ गैंगरेप मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद लखनऊ पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी और इस मामले की जांच शुरु हुई थी। मामले की जांच की कमान आलमबाग के सीओ को दी गई जिसके बाद मामले की जांच शुरु हुई और पीड़िता का पुलिस ने बयान दर्ज किया है। वहीं इस पूरे मामले पर गायत्री प्रजापति ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि मुझे कोर्ट पर भरोसा है मेरे खिलाफ भाजपा वालों ने षड़यंत्र किया है, लेकिन जल्द ही सच लोगों के सामने आएगा।

अखिलेश यादव ने बनाई दूरी
आपको बता दें कि गायत्री प्रजापति अमेठी से सपा के टिकट पर मैदान में हैं, लेकिन उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनसे दूरी बना ली और उनके लिए प्रचार करने से भी अपने हाथ खींचे, हालांकि अखिलेश यादव अमेठी में प्रचार करने तो गए लेकिन उन्होंने ना तो गायत्री प्रजापति के साथ मंच साझा किया और ना ही उन्होंने अपने संबोधन में उनका नाम लिया। बहरहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि किस तरह से गायत्री प्रजापति इस बार का चुनावी दंगल जीतने में सफल होते हैं या फिर उन्हें जेल की हवा खानी पड़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+