ब्लैक सफारी पर कैबिनेट मंत्री-विधायक का स्टीकर लगा झाड़ रहा था रौब, निकला फर्जी

लखनऊ। लखनऊ में पुलिस ने एक फर्जी मंत्री को गिरफ्तार किया है। यह शख्स खुद को सत्ता पक्ष का कैबिनेट मंत्री बता रौब झाड़ता था और अवैध तरीके से जबरन जमीन कब्जाने का काम करता था। पुलिस ने आरोपी की ब्लैक कलर की सफारी गाड़ी भी बरामद की है, जिसपर कैबिनेट मंत्री और विधायक का लोगो चस्पा था। पुलिस ने इस फर्जी मंत्री के साथ ही उसके 4 साथियों को भी गिरफ्तार किया है।

lucknow police arrested fake cabinet minister

मडियांव पुलिस की गिरफ्त में खड़े इस शख्स का नाम विषम पाठक है। नेताओं की तरह सफेद कुर्ता पहने विषम पाठक को उसके 4 साथियों राजाराम, कन्हैय्या मिश्रा, विकास और संदीप अवस्थी के साथ उस वक्त गिरफ्तार किया गया था जब ये केशवनगर इलाके में एक जमीन को लेकर मान सिंह नाम के शख्स को धमका रहा था।

विषम पाठक अपनी ब्लैक सफारी गाड़ी से पहुचा था जिसपर सत्ता पक्ष से कैबिनेट मंत्री और विधायक का लोगो चस्पा था। ये जनाब पीड़ित को अपने को मंत्री बता जेल भिजवाने की धमकी दे रहे थे, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की और मौके पर पहुंची पुलिस ने जाँच के बाद पाया की जनाब फर्जी मंत्री हैं। जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ़्तारी के बाद पुलिस अब ये पता कर रही है की अब तक आरोपी ने फर्जी मंत्री बन कितने लोगों की जमीन कब्जा की है और फर्जी मंत्री बन कर क्या गुल खिलाए हैं। दरअसल इसे उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब गाड़ी पर मंत्री और विधायक दोनों का लोगो लगा पाया गया, जिसके बाद शक के दायरे में आये इस फर्जी मंत्री को पुलिस ने धर दबोचा।

ये भी पढे़ं- 'हल्की बेहोशी में जब मेरी आंख खुली तो देखा, पति कर रहा था बेटी का रेप'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+