लखनऊ में नो पार्किंग से कार उठाने पर भड़का जज का बेटा, बोला- 'थाने में चार थप्पड़ खाएगा, तब छोड़ेगा गाड़ी?'
Lucknow News: नो-पार्कंग जोन में खड़ी कार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा उठाए जाने पर जज के बेटे ने राजधानी लखनऊ में हंगाम खड़ा कर दिया। इस दौरान जज के बेटे ने पुलिसकर्मियों के साथ न सिर्फ अभद्र व्यवहार किया। बल्कि चीखते हुए कहा कि गाड़ी कैसे उठा ली तुम लोगों ने... अभी ऐसी तैसी कर दूंगा।
इतना ही नहीं, उसने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को धमकाते हुए कहा कि थाने में चार थप्पड़ खाएगा तब छोड़ेगा गाड़ी...? इस मामले का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंत में 1100 रुपए का जुर्माना भरकर कार छुड़वाई।

यह मामला लखनऊ के हजरतगंज इलाका का है। यहां नो-पार्किंग जोन में स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी थी। नो पार्किंग जोन में कार खड़ी देखकर ट्रैफिक पुलिस ने लाउडस्पीकर से बोलना शुरू किया कि यह गाड़ी उठायी जा रही है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने करीब दो मिनट तक इंतजार किया।
Recommended Video
लेकिन कोई नहीं आया तो पुसिसकर्मियों ने क्रेन से कार को टो कर लिया और उसे पार्क रोड पर पार्किंग यार्ड में ले गए। जब वाहन मालिक ने देखा कि कार मौके पर नहीं है तो आसपास लोगों से पूछताछ की। लोगों ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने कार को टो कर लिया। इसके बाद बाद जज का बेटा वहां पहुंचा, जहां गाड़ियों को खड़ा किया जाता है।
इस दौरान उसकी कार का पहिया लॉक था। युवक ने पहले कर्मचारी और फिर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से गाड़ी के पहिए से लॉक खोलने के लिए कहा। लेकिन, उन्होंने जुर्माना भरने की बात कही तो वह भड़क गया। जज के बेटे ने रौब दिखाते हुए वहां हंगामा खड़ा कर दिया औऱ कहा कि गाड़ी पर पढ़ो क्या लिखा हुआ है।
आजतक की खबर के मुताबिक, इस दौरान उसने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से कहा कि तेरी ऐसी तैसी कर दूंगा। इसी के साथ उसने धौंस दिखात हुए कहा कि गाड़ी को तत्काल जैमर से फ्री किया जाए और उसके सुपुर्द किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया तो थाने ले जाकर थप्पड़ खिलवाऊंगा।
युवक ने पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए कहा कि मेरी गाड़ी कैसे उठा ली। दिमाग खराब हो गया है, जिससे कहना है उससे कहो। मुझे अर्जेंट जाना है। मैं ज्वॉइंट सीपी से बात करुं? युवक के साथ उसकी मां भी मौजूद थीं। काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में जेसीपी को मामले की जानकारी दी गई।
जेसीपी ने जज की पत्नी से फोन पर बात की। उन्होंने कानून उल्लंघन पर चालान भरने की बात कही। जज की पत्नी ने 1100 रुपये जुर्माना भरा, जिसके बाद कार छोड़ी गई। सोशल मीडिया पर जज के बेटे के हंगामे का वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि पुलिस ने नो-पार्किंग जोन में खड़ी करीब 65 गाड़ियां उठाई थी।












Click it and Unblock the Notifications