Lucknow Naubasta Triple Murder: 3 शव सड़क पर चक्का जाम-रखीं 5 मांगे, इंस्पेक्टर-चौकी प्रभारी सस्पेंड

Lucknow Naubasta Triple Murder: लखनऊ में कार पार्किंग के विवाद में पिता, बेटे और भाई की हत्या के बाद तनाव का माहौल है। पोस्टमॉर्टम के बाद तीनों के शव घर पहुंचे तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आक्रोशित लोगों ने मंसूर नगर चौराहे पर सड़क जाम कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आरोपी को फांसी देने और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं। मामले में पुलिस कमिश्नर ने सआदतगंज के थाना प्रभारी और कश्मीरी मोहल्ला चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है।

लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के ब्राह्मणी टोला, नौबस्ता में सोमवार, 26 अक्टूबर को कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतकों की पहचान शिवाजी तिवारी (62), उनके बेटे सुयश तिवारी (30) और शिवाजी के भाई शंभू तिवारी के रूप में हुई है। घटना के बाद से इलाके में तनाव और लोगों में आक्रोश है।

lucknow-naubasta-triple-murder

शव घर पहुंचे तो परिवार में मचा कोहराम

पोस्टमॉर्टम के बाद तीनों के शव उनके आवास पर पहुंचे तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घर के बाहर रिश्तेदारों, परिचितों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। शिवाजी तिवारी की पत्नी ऊषा तिवारी और परिवार की अन्य महिलाओं का विलाप देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

परिजनों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। ऊषा तिवारी ने कहा कि हत्या ने उनका पूरा परिवार उजाड़ दिया। उन्होंने आरोपी को फांसी देने और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। मृतक सुयश तिवारी की शादी 5 दिसंबर को होनी थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन वारदात के बाद खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

मंसूर नगर चौराहे पर सड़क जाम, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

तीनों की हत्या से नाराज स्थानीय लोगों ने मंसूर नगर चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के आसपास भी लोगों ने सड़क पर बैठकर विरोध जताया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। लोगों ने आरोपी को फांसी देने, उसके घर पर बुलडोजर चलाने और मामले में कथित लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कुछ प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी नारे लगाए।

मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा से जुड़े लोग भी पहुंचे। शिवाजी तिवारी संघ से जुड़े पदाधिकारी रह चुके थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए गए और अधिकारियों से जवाबदेही तय करने की मांग की गई।

थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी निलंबित

lucknow-naubasta-triple-murder

मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ के पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने सआदतगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार आर्य और कश्मीरी मोहल्ला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार चौरसिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल और चार खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में अन्य कानूनी कार्रवाई भी जारी है।

परिवार ने पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

मृतक शिवाजी तिवारी की बहन रेखा ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना को रोकने में पुलिस की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल किया कि अगर आरोपी के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई हुई थी, तो वह क्षेत्र में कैसे मौजूद था।

कौन थे तीनों मृतक?

lucknow-naubasta-triple-murder
  • शिवाजी तिवारी (62): सचिवालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। वे RSS में जिला स्तर पर पदाधिकारी रह चुके थे।
  • सुयश तिवारी (30): बिजली के सामान का कारोबार करते थे। उसकी शादी 5 दिसंबर को तय थी।
  • शंभू तिवारी: शिवाजी तिवारी के भाई थे और लखनऊ विश्वविद्यालय में काम करते थे।

पीड़ित परिवार की 5 प्रमुख मांगें

सआदतगंज फायरिंग मामले में मृतक शिवेंद्र तिवारी की बेटी सुमेधा तिवारी ने कहा कि मेरी मांगें हैं कि जो दो प्रताड़ित घर हैं, उनको एक-एक करोड़ रुपए की सहायता योगी सरकार के द्वारा होनी चाहिए। दूसरी, मेरी मां, मृतक शिवेंद्र तिवारी की पत्नी को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए।

  • एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा: मृतकों के दोनों परिवारों की महिलाओं को योगी सरकार एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दे।
  • सरकारी नौकरी: मृतक शिवेंद्र तिवारी की पत्नी रुचि तिवारी को सरकारी नौकरी दी जाए।
  • बेटी की मुफ्त शिक्षा: शिवेंद्र तिवारी की बेटी सुमेधा तिवारी की पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार उठाए।
  • आजीवन पुलिस सुरक्षा: मृतकों के दोनों परिवारों को जीवनभर पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
  • बुलडोजर कार्रवाई: आरोपियों के घरों में अवैध कब्जे और निर्माण की जांच कर अवैध हिस्सों को ध्वस्त किया जाए।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+